सक्ती में बुजुर्ग ब्यक्ति की हत्या , इन 06 आरोपीयो ने दिया वारदात को अंजाम , 02 घण्टे के भीतर सभी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सक्ती में बुजुर्ग ब्यक्ति की हत्या , इन 06 आरोपीयो ने दिया वारदात को अंजाम , 02 घण्टे के भीतर सभी गिरफ्तार
सक्ती 11 जून 2021 - सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक कुष्याणी टण्डन पिता समारू टण्डन उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 कसेरपारा ने सक्ती थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की आज दिनांक 11 जून 2021 की सुबह लगभग 09.30 बजे उसके पिताजी घर के बाडी के अंदर आम पेड के नीचे बने चबुतरा में बैठे थे , उसी समय वहां से लड़ाई झगड़े का आवाज सुनाई दिया तो घर अंदर से बाहर निकल कर देखा तो मोहल्ले का राजेश भारद्वाज , सम्मे लाल भारद्वाज , सुंदर भारद्वाज , परदेशी भारद्वाज , दुज राम भारद्वाज , श्याम सुंदर भारद्वाज और मुन्ना भारद्वाज सभी मिलकर एक राय होकर समारू टंडन को शराब के केस में पकड़ाये थे उसमें जमानत के लिए पाँच हजार रूपये खर्च हुआ है उसे दो नहीं तो तुम्हें जान सहित मार देंगे कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे तब यह एवं इसकी बड़ी दीदी बीच बचाव करने गये तो वे सभी मिलकर इसे एवं इसकी दीदी को धक्का देकर उसके पिता को जान से मारने की नियत से मारपीट करते हुये उनके गला को पकड कर पीठ तरफ से जोर से धक्का दिये जिससे इसके पिताजी नीचे जमीन पर गिर गये , जिससे उनके बाये आंख के बगल में , माथा एवं होंठ में चोंट लगने से बेहोश हो गये।

तब यह एवं उसका भतीजा संदीप कुमार बंजारे के साथ अपने स्कूटी में शासकीय अस्पताल सक्ती लेकर गये जहां ईलाज हेतु भर्ती किये एवं कुछ समय बाद इसके पिताजी की मौत हो गई।प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं SDOP सक्ती शोभराज अग्रवाल , निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी सक्ती के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक , नवीन पटेल , सहायक उप निरीक्षक शंकर साहू , सउनि मोतीलाल सूर्यवंशी , प्रधान आरक्षक अजय प्रताप कुर्रे , आरक्षक प्रेम नारायण राठौर , आरक्षक अविनाश देवांगन , आरक्षक महेश यादव , नगर सैनिक सेवक साहू की टीम बनाकर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए रवाना होकर घटना स्थल गये और घेराबंदी कर एवं साइबर सेल की मदद से उक्त आरोपियों को गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल की।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक , नवीन पटेल , सहायक उप निरीक्षक शंकर साहू , सउनि मोतीलाल सूर्यवंशी , प्रधान आरक्षक अजय प्रताप कुर्रे , आरक्षक प्रेम नारायण राठौर , आरक्षक अविनाश देवांगन , आरक्षक महेश यादव , नगर सैनिक सेवक साहू का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपियों में - 

01 - श्याम सुन्दर भारद्वाज पिता दुजराम सतनामी उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 01 सक्ती 

02 - मुन्ना सतनामी पिता दूजराम सतनामी उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 01 सक्ती

03 - परदेशी सतनामी पिता नोहर साय सतनामी उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 कसेरपारा सक्ती

04 - सम्मेलाल भारद्वाज पिता दुजराम भारद्वाज उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 कसेरपारा सक्ती

05 - सुन्दर भारद्वाज पिता दूजराम सतनामी उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 कसेरपारा सक्ती

06 - दुजराम भारद्वाज पिता साधराम भारद्वाज उम्र 65 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 01 सक्ती।

सक्ती में बुजुर्ग ब्यक्ति की हत्या , इन 06 आरोपीयो ने दिया वारदात को अंजाम , 02 घण्टे के भीतर सभी गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH