जांजगीर चाम्पा जिले में इतना बड़ा जुआ का फड़ था संचालित , पकड़ने के लिए पुलिस फोर्स भी पड़ गई कम , जिले के SP पारुल माथुर से 08 सवाल

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में इतना बड़ा जुआ का फड़ था संचालित , पकड़ने के लिए पुलिस फोर्स भी पड़ गई कम , जिले के SP पारुल माथुर से 08 सवाल
जांजगीर चाम्पा 10 जून 2021 -  छत्तीसगढ़ में अनलॉक शुरू होते क्राइम का ग्राफ भी बढ़ने लगा है. जांजगीर चाम्पा जिले के शिवरीनारायण पुलिस ने जुए के फड़ में छापे मार कार्रवाई कर 10 जुआरीयो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तास पत्ती के साथ 05 लाख 10 हजार रुपए नगद जप्त किया है.

दरसअल शिवरीनारायण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवरीनारायण नदी के किनारे मुक्तिधाम के पास बड़ी संख्या में जुआरी इकट्ठा हुए हैं. पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है. पुलिस ने 08 लोगों की टीम बनाकर मौके पर दबिश दी. पुलिस को आता देख करीब 20 से 25 जुआरी मौके से फरार हो गए लेकिन 10 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफल हो गए

गिरफ्तार आरोपियों में धुरेन्द्र सिंह निवासी जैजैपुर , सत्रुहन मरावी निवासी महासमुंद , हरित खान निवासी महासमुंद , कुलजीत सिंह निवासी महासमुंद , आनंद राठौर जांजगीर , चूणामणि पटेल निवासी बलौदाबाजार , बद्रीप्रसाद साहू निवासी नवागढ़ जांजगीर , प्रकाशचंद  निवासी शिवरीनारायण जांजगीर शामिल है।

सभी आरोपी अलग-अलग जिलों से जुआ खेलने शिवरीनारायण पहुंचे थे , जुआरियों को पकड़ने कम पड़ गई पुलिस

बताया जा रहा कि मौके पर 30 से 35 जुआरियों का जमावड़ा लगा हुआ था. पुलिस की टीम में केवल 8 से 9 लोग ही शामिल थे. जिसके चलते कई जुआरी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि रेड के वक्त तेज बारिश शुरू हो गई थी. जिस कारण पुलिस के हाथ से बहुत से आरोपी भाग निकले. कई वाहन भी मौके से कुछ दूरी पर खड़ी थी, लेकिन बारिश की वजह से जब्त नहीं कर पाए. फिलहाल पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जिले के पुलिस कप्तान से सवाल -

01 - इस जुए के अड्डे के संचालक कौन है
02 - क्या सिर्फ कल ही खेला जा रहा था जुआ
03 - अन्य जिले के जुआरी किसके बुलावे पर और कैसे पहुँचे जुआ खेलने
04 - इतने बड़े जुए के फड़ में कार्यवाही के लिए सिर्फ 08 से 10 पुलिस कर्मी ही क्यो
05 - जब 10 जुआरियों से 05 लाख जप्त हो सकते है तो कुल जुए की पूरी फड़ कितने की रही होगी
06 - सबसे अहम सवाल की क्या जुए का यह फड़ कल से संचालित करने की शुरुआत थी या काफी पहले से चल रही थी।
07 - अगर जुए का यह फड़ का कल पहला दिन था ( जो संभव नही है ) तो कार्यवाही के लिए जिले के एस पी पारुल माथुर बधाई के पात्र है लेकिन यह जुए का अड्डा लंबे समय से संचालित था तो थाना प्रभारी सहित पूरा महकमा संदेह के दायरे में आता है।
08 - अंतिम सवाल क्या गिरफ्तार जुआरी धुरेन्द्र सिंह निवासी जैजैपुर , सत्रुहन मरावी निवासी महासमुंद , हरित खान निवासी महासमुंद , कुलजीत सिंह निवासी महासमुंद , आनंद राठौर जांजगीर , चूणामणि पटेल निवासी बलौदाबाजार , बद्रीप्रसाद साहू निवासी नवागढ़ जांजगीर , प्रकाशचंद  निवासी शिवरीनारायण से यह सवाल किया गया की वो किसके बुलावे में जुआ खेलने अन्य जिलों से आये थे।

रिपोर्ट - अनिल तम्बोली एडिटर इन चीफ cgwebnews.in 

जांजगीर चाम्पा जिले में इतना बड़ा जुआ का फड़ था संचालित , पकड़ने के लिए पुलिस फोर्स भी पड़ गई कम , जिले के SP पारुल माथुर से 08 सवाल

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH