शर्मनाक वारदात , स्कूल में छात्रा से रेप , एक शिक्षक करता था दुष्कर्म , दूसरा शिक्षक करता था पहरेदारी

देश , 10-06-2021 8:03:16 PM
Anil Tamboli
शर्मनाक वारदात , स्कूल में छात्रा से रेप , एक शिक्षक करता था दुष्कर्म , दूसरा शिक्षक करता था पहरेदारी
जोधपुर 10 जून 2021 - अपणायत के लिये देश भर में मशहूर जोधपुर जिले में दो शिक्षकों की शर्मनाक करतूत सामने आई है. जिले के शेरगढ़ के बालेसर थाना इलाके में स्थित सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने स्कूल में ही छठी क्लास की छात्रा के साथ बार-बार रेप कर उसे गर्भवती कर दिया. आरोपी शिक्षक ने पीड़िता को मुंह खोलने पर फेल करने की धमकी भी दे रखी थी. डरी-सहमी छात्रा ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया. आरोपी शिक्षक का दूसरा साथी शिक्षक इस गंदे काम में उसका सहयोग करता था।

हाल ही में जब छात्रा की तबीयत खराब हुई तो उसके परिजन उसे अस्पताल दिखाने के लिए ले गए. डॉक्‍टरों ने छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी दी तो परिजनों को होश उड़ गए. उसके बाद पीड़िता ने रो-रोकर शिक्षकों की करतूत के बारे में बताया. घटना का खुलासा होने के बाद से दोनों आरोपी शिक्षक फरार हैं. पुलिस ने दोनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल जाँच करवा लिया गया है. पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, घटना बालेसर थाना इलाके में स्थित शेखाला गांव की है. यहां सरकारी स्कूल में छठी क्लास की एक छात्रा के साथ उसी स्कूल के शिक्षक सूरजाराम ने मार्च में 3-4 बार स्कूल में ही रेप किया था. आरोपी शिक्षक सुरजाराम जब-जब इस हैवानियत भरी वारदात को अंजाम देता था, तब-तब उसका साथी शिक्षक सहीराम बाहर निगरानी करता रहता था।

वारदात का खुलासा होने के बाद पीड़िता के पिता ने बालेसर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. एफआईआर में पीड़िता के पिता ने बताया कि बच्ची को बुखार आया तो वे उसे अस्पताल लेकर गए. अस्पताल में डॉक्टर ने चेक किया तो उसने गर्भवती होने की जानकारी दी. बाद में पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि स्कूल के शिक्षक सुरजाराम ने 3-4 बार स्कूल में ही रेप किया था. आरोपी शिक्षक सुरजाराम उसे बार-बार फेल करने की धमकी देकर गंदा काम करता था. उसने बताया कि सुरजाराम जब रेप करता था तो उस समय दूसरा शिक्षक सहीराम बाहर निगरानी करता था।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH