बीजेपी नेता की नाबालिग की बेटी के साथ दुष्कर्म , पहले किया रेप उसके बाद की हैवानियत की सारी हदें पार

झारखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बीजेपी नेता की नाबालिग की बेटी के साथ दुष्कर्म , पहले किया रेप उसके बाद की हैवानियत की सारी हदें पार
पलामू 10 जून 2021 - झारखंड से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पर कुछ दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. पलामू जिले में स्थानीय बीजेपी नेता की 16 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई. पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया फिर उसकी आंख निकाली गई और आखिर में आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया।

इस मामले में पुलिस ने प्रदीप कुमार सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह घटना 07 जून की बताई जा रही है जब पीड़िता सुबह 10 बजे घर से बाहर गई थी. जब वो वापस नहीं आई, तब घरवालों ने सोमवार को अपनी तरफ से तलाशी शुरू कर दी. इसके बाद पांकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई और पुलिस इस केस के साथ जुड़ गई. पुलिस पीड़िता को ढूंढने का प्रयास कर ही रही थी कि बुधवार को उन्हें लालीमाटी जंगल में पेड़ से लटका उसका शव मिला. इस बारे में मृतक लड़की के पिता ने कहा है कि उनकी चार बेटी व एक बेटा है. इसमें हत्यारे ने एक बड़ी बेटी की हत्या कर दी है।

मामले की जांच कर रही पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है और उसी मोबाइल फोन के आधार पर प्रदीप की गिरफ्तारी की गई है।

पांकी के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने गायब होने से संबंधित गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था. पुलिस छानबीन में जुटी थी. जंगल से शव को बरामद कर लिया गया है. प्रथम दृष्टिया में लगता है कि उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए हत्यारे ने उसे पेड़ के सहारे फंदे से लटका दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अभी इंतजार है. पिता की तरफ से जोर देकर कहा गया है कि उनकी बेटी का सामूहिक दुष्कर्म हुआ है और बाद में उसकी आंख भी फोड़ दी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH