सक्ती शहर और ब्लाक में मंगलवार को क्या रहा कोरोना का हाल , पढ़े स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिकृत जानकारी
जांजगीर चाम्पा , 09-06-2021 12:56:25 AM
सक्ती 08 जून 2021 - सक्ती शहर के साथ ब्लाक में कोरोना का कहर थमते नजर आ रहा है।
पिछले दो महीने के दौरान कोरोना का ग्राफ जितनी तेजी से बढ़ा उससे कही ज्यादा तेजी से साथ नीचे गिरते जा रहा है स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सक्ती शहर और गाँव को मिला कर 154 लोगो की जांच की गई थी , जाँच में अलग अलग ग्रामीण क्षेत्र से कुल 09 और सक्ती शहर से सिर्फ 00 नए संक्रमितों की पहचान की गई है जो काफी राहत की बात है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार सक्ती ब्लाक के पोरथा से 04 , देवरी से 01 , लवसरा से 01 और अन्य ब्लाक से 03 नए संक्रमित शामिल है।
राहत की बात यह है की 154 लोगो की जाँच में सक्ती से एक भी नए कोरोना संक्रमित की पहचान नही हुई है।
- सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के PSC और CHC में की गई जाँच पर आधारित -














