आठ महीने तक फर्जी डॉक्टर से रेप शिकार बन रही विवाहिता ने तोड़ी चुप्पी , बयान की यह दर्द भरी दास्तान

बिहार , 07-06-2021 11:16:02 PM
Anil Tamboli
आठ महीने तक फर्जी डॉक्टर से रेप शिकार बन रही विवाहिता ने तोड़ी चुप्पी , बयान की यह दर्द भरी दास्तान
दरभंगा 07 जून 2021 - बिहार के दरभंगा में लगातार आठ महीने तक अपने साथ हो रहे दुष्कर्म के बाद एक पीड़िता ने शनिवार को महिला थाना जाकर आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उसने बीते आठ महीने में जो कुछ हुआ उसे पुलिस को बताकर आवेदन दिया और कार्रवाई करने के लिए गुहार लगाई है मामले में प्राथमिकी दर्ज ली गई है।

इस मामले में पीड़ित महिला ने केवटी थाना क्षेत्र के खिरमा पथरा निवासी रंजीत राम पर आरोप लगाया है. उसने कहा कि आरोपित गांव में घर-घर जाकर लोगो का इलाज करने वाला झोलाछाप डॉक्टर है. वह गांव में एक क्लिनिक चलाता है. उसने नशे की दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया और फिर धमकी देकर उसके साथ लगातार आठ महीने तक दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता ने कहा कि वह 2020 में छठ के मौके पर बीमार पड़ गई. घर पर पति के नहीं रहने के कारण उसने आरोपित को दवा देने के लिए कहा. इसपर रंजीत ने दो गोलियां दीं. दवा खाने के बाद उसका सिर चकराने लगा. पीड़ित महिला ने बताया कि अचानक रात में आरोपी रंजीत राम पीड़िता के घर पहुंचा और तबीयत के बारे में जानकारी ली. इसके बाद आरोपित ने उसके साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किया।

दूसरे दिन भी घर पहुंचकर शारीरिक संबंध बनाना चाहा जिस पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने मोबाइल निकालकर दुष्कर्म के दौरान बनाए गए वीडियो को दिखाया. उसके बाद धमकी देकर आठ महीने तक वह दुष्कर्म करता रहा. पीड़ित परिवार इसकी शिकायत करने आरोपित के घर गए तो वहां आरोपित के पिता व अन्य सदस्य ने उसके साथ बदसूलकी भी की. वहीं महिला थाना अध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए करवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH