तीन महिलाओं ने एक साथ ट्रेन से कट कर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी

बिहार , 07-06-2021 6:57:09 PM
Anil Tamboli
तीन महिलाओं ने एक साथ ट्रेन से कट कर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी
बेतिया 07 जून 2021 - इस वक्त बड़ी खबर बिहार के बेतिया अनुमंडल क्षेत्र से है जहां ट्रेन से कटकर तीन महिलाओं की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में पुलिस को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

घटना बेतिया-नरकटियागंज रेलखंड पर महनाकुली ढाला के पास की है. चनपटिया और बेतिया रेलवे स्टेशन के बीच महना ढ़ाला से लगभग दो सौ मीटर दूरी पर यह हादसा उस वक्त हुआ जब आनंद विहार से मुज्जफ्फरपुर जा रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन वहां से गुजरी।

मृतकों में दो लड़कियां और एक विवाहिता शामिल हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे में मरी दो लड़की और महिला आपस में मां व बेटी हैं लेकिन घटना क्यों और कैसे हुई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस तीनों की पहचान करने में जुट गई है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद चनपटिया रेल थाना की पुलिस और चनपटिया थाना की पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. महना रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने बताया कि दो लड़की और एक महिला पहले से ही झाड़ी में छिपकर बैठी हुई थीं और जैसे ही ट्रेन आई तीनो ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी जिससे आशंका जताई जा रही हैं कि तीनो ने एक साथ आत्महत्या की है. स्थानीय लोगो ने भी बताया कि ट्रेन आने के साथ ही तीनो ट्रेन की तरफ बढ़ रही थी जिसे एक साईकिल सवार ने देखा और रोकना चाहा लेकिन तबतक हादसा हो चुका था. बहरहाल इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH