सक्ती शहर और ब्लाक में रविवार को क्या रहा कोरोना का हाल , पढ़े स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिकृत जानकारी
जांजगीर चाम्पा , 07-06-2021 12:49:09 AM
सक्ती 06 जून 2021 - सक्ती शहर के साथ ब्लाक में कोरोना का कहर थमते नजर आ रहा है।
पिछले दो महीने के दौरान कोरोना का ग्राफ जितनी तेजी से बढ़ा उससे कही ज्यादा तेजी से साथ नीचे गिरते जा रहा है स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को सक्ती शहर और गाँव को मिला कर 178 लोगो की जांच की गई थी , जाँच में अलग अलग ग्रामीण क्षेत्र से कुल 08 और सक्ती शहर से एक भी नए संक्रमितों की पहचान नही की गई है जो काफी राहत की बात है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार सक्ती ब्लाक के पोरथा से 03 , बाराद्वार से 04 , देवरी से 01 नए संक्रमित शामिल है।
राहत की बात यह है की 178 लोगो की जाँच में सक्ती के किसी भी वार्ड में कोरोना संक्रमितों की पहचान नही हुई है।
- सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के PSC और CHC में की गई जाँच पर आधारित -














