निजी कंपनी के एक सेमिनार ने तबाह कर दी युवती की जिंदगी , पढ़े प्यार , सेक्स और धोखे की अजीब दास्तान

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
निजी कंपनी के एक सेमिनार ने तबाह कर दी युवती की जिंदगी , पढ़े प्यार , सेक्स और धोखे की अजीब दास्तान
मंडी 06 जून 2021 - करीब साल भर पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में आयोजित एक निजी कंपनी के सेमिनार में जिला के बल्ह क्षेत्र की एक युवती की एक ऐसे युवक से मुलाकात हुई, जिसने उसकी जिंदगी ही तबाह कर दी।

दोनों में सबसे पहले दोस्ती होती है और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल जाती है. युवक युवती को शादी के सपने दिखाता है. फिर एक दिन शादी के सपने दिखाकर उसकी अस्मत लूट लेता है. अपने नापाक मंसूबे में कामयाब होने के बाद यह युवक युवती को फोन करना बंद कर देता है. इसी बीच युवती गर्भवती हो चुकी होती है. इसके बाद युवती ने पुलिस थाना सुंदरनगर में जाकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।

सुंदरनगर थाना पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ धारा 376 यानी दुष्कर्म का मामला दर्ज करके इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अभी मामले की जांच जारी है और आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।

मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती ने पुलिस थाना सुंदरनगर में दर्ज करवाई शिकायत में आरोप लगाया है कि वह बीते वर्ष अक्टूबर माह में मंडी की इंदिरा मार्केट में वैदिक -01 कंपनी के सेमिनार में शामिल हुई थी. इस दौरान सैमिनार में आए हुए एक युवक के साथ उसकी दोस्ती हो गई. इसके उपरांत दोनों कई बार बीबीएमबी झील क्षेत्र में मिले भी थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों शादी के लिए रजामंद भी हो गए थे. इस दौरान आरोपी द्वारा शादी करने का वादा कर बस स्टैंड सुंदरनगर के पास स्थित एक होटल में दो बार उसके साथ शारिरिक संबंध भी बनाए. इसके बाद आरोपी द्वारा युवती को फोन करना भी बंद कर दिया गया।

पीड़ित युवती और आरोपी के बीच शारिरिक संबंध बनने के कारण गर्भवती भी हो गई, लेकिन आरोपी द्वारा उससे शादी करने से इंकार कर दिया गया. इस पर पीड़िता द्वारा आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि युवती द्वारा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर शारिरिक संबंध बनाए थे. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH