कोरोना से बचने के लिए अजीब सलाह दे कर बुरी फसी हेमा मालिनी , पढ़े हेमा मालिनी का अजीब सुझाव

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना से बचने के लिए अजीब सलाह दे कर बुरी फसी हेमा मालिनी , पढ़े हेमा मालिनी का अजीब सुझाव
नई दिल्ली 06 जून 2021 - हाल ही में योग गुरू बाबा रामदेव के एक बयान के बाद आयर्वेद और ऐलोपैथी के बीच छिड़ा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि कोरोना से बचाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी चर्चा में आ गई हैं। दरअसल हेमा ने दावा किया है कि घर में रोज हवन करने से लोग कोरोना वायरस और अन्य बीमारियों से बच सकते हैं। हेमा के इस बयान से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

पर्यावरण दिवस के मौके पर हेमा मालिनी का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह सोफे पर बैठकर हवन करती नजर आ रही हैं।  वीडियो को लेकर सांसद हेमा मालिनी का कहना है, “जब से कोरोना आया तब से मैं इसे रोज करती हूं, रोज़ हवन करने से वातावरण भी शुद्ध होता है।” ये वीडियो सामने आया ही था कि ट्विटर यूजर्स ने हेमा मालिनी पर तंज कसने शुरू कर दिए। इस वीडियों को न्यूज 24 ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

हेमा मालिनी ने कहा कि, ‘प्राचीन काल से ही भारत में हवन करने की प्रथा को लाभदायक एवं नकारात्मक शक्तियों को शुद्ध करने का सही उपाय माना गया हैं। आज पूरा विश्व महामारी और पर्यावरण के संकट को झेल रहा हैं, ऐसे में केवल पर्यावरण दिवस पर ही नहीं, बल्कि जब तक इस महामारी का अंत न हो जाए तब तक हर दिन हवन करें।

हेमा मालिनी के वीडियो पर लोगों ने तीखे तंज करना शुरू कर दिए। किसी ने लिखा 'हवन करना अच्छी बात है, लेकिन इतनी खतरनाक बीमारी मे हमें अन्धविश्वास में नहीं पड़ना चाहिये। क्योंकि अगर लोग हवन करने से बच सकते तो जो हजारों साधु-सन्त कोरोना में अपनी जानें गवाई हैं, वो नही मरते। 

अगर हवन से बचा जा सकता तो कोरोना होने पर राष्ट्रपति एम्स की शरण में नही जाते'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'इन्हें मथुरा की जनता ने सेवा नहीं, हवन करने के लिए सांसद बनाया था। महीने का 5 लाख खर्चा मिलता है इनको हवन करने का। कैसे-कैसे मथुरा वालों ने चुन रखे हैं। बताइए, है जनता ही बेवकूफ या नहीं?'

एक ट्विटर यूजर ने हेमा के सोफे पर बैठकर हवन करने पर नाराजगी जताई। उसने लिखा 'सोफे पर बैठकर हवन। ये लोग हिंदुत्व के ठेकेदार बनकर जनता के वोट ले लेते हैं। मगर फिर बाद में उसी हिंदुत्व का मजाक भी बना देते हैं। खासकर बॉलीवुड के अधिकांश सेलेब्रेटी। सोफे पर बैठकर हवन कहीं से भी जायज नहीं है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूँ।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH