कोरोना अलर्ट , केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी , अगर ढिलाई बरती गई तो हालात फिर से बिगड़ सकते हैं

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना अलर्ट , केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी , अगर ढिलाई बरती गई तो हालात फिर से बिगड़ सकते हैं
नई दिल्ली 05 जून 2021 - देश में कोरोना के नए मामले आने की दर में कमी देखी जा रही है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 50 दिनों में कोरोना के एक्टिव मामलों में कमी आई है।

10 मई को एक्टिव मामलों की संख्या 37 लाख थी जो अब घटकर 16.35 लाख रह गई है. यानि कि 5.73 प्रतिशत मामले एक्टिव हैं. आंकड़ों के अनुसार, अब तक मामलों में 68 फीसदी की कमी आई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि मौजूदा समय में 257 जिले हैं जहां पर 100 से अधिक कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में जहां देश में 1.3 लाख मामले सामने आए. वहीं स्वस्थ्य होने वाले लोगों की संख्या 74000 अधिक है. उन्होंने कहा कि देश में 32 राज्यों में रिकवरी अधिक है और नए मामले आने की संख्या कम है. 07 राज्यों में 10 हजार से अधिक रिकवरी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगाह किया है कि कोरोना को लेकर अगर ढिलाई बरती गई तो हालात बिगड़ सकते हैं. मंत्रालय ने कहा कि अगर कोरोना के अनुरूप व्यवहार , कन्टेन्टमेंट मानकों का या फिर टीका देने की रफ़्तार में अगर कमी आई या फिर किसी तरह की ढिलाई बरती गई तो हालात फिर बिगड़ सकते हैं।

मसलन राजस्थान में नए मामले आने के मुकाबले रिकवरी पांच गुना अधिक है. वहीं उत्तराखंड में भी यह अनुपात 5.6 गुना है. उन्होंने बताया कि देश का रिकवरी रेट में तेजी से सुधार हुआ है. 3 मई को जहां रिकवरी रेट 81.8 प्रतिशत था जो बढ़कर अब 93.1 प्रतिशत हो गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH