नाबालिग का अपहरण कर तेजाब से जलाया , परिजनों ने रेप के बाद हत्या का शक किया जाहिर

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाबालिग का अपहरण कर तेजाब से जलाया , परिजनों ने रेप के बाद हत्या का शक किया जाहिर
मुज़फ्फरपुर 05 जून 2021 - बिहार के मुज़फ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां कुछ दरिंदों ने पहले एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया और फिर उसे तेजाब से जला कर मौत के घाट उतार दिया. लड़की के परिजनों का आरोप है कि पहले उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई है।

इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. घटना मुज़फ्फरपुर के मनियारी थाना इलाके की है. जहां माधोपुर सुस्ता में रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की 31 मई को अचानक लापता हो गई थी. परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उस दिन जब वह अपनी मां के साथ बाजार जा रही थी, तभी रास्ते में दो स्कूटी पर सवार कुछ लड़कों ने उनकी बेटी को अगवा कर लिया था।

घरवाले लड़की को तलाश करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला.लड़की के परेशान परिजन 02 जून को मनियारी थाने पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाने के बाद सोनू कुमार और उसके तीन भाइयों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया. तभी से पुलिस नाबालिग लड़की को तलाश कर रही थी. इसी दौरान कुढ़नी थाना के अकराहा पुल के नीचे से एक युवती की जली हुई लाश बरामद हुई।

गुरुवार को पुलिस ने लड़की के शव की शिनाख्त की. वह मनियारी के माधोपुर सुस्ता निवासी शंकर राय की 17 वर्षीय बेटी ही थी. उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं. उन तस्वीर से ही उसकी पहचान की गई. लड़की को तेजाब से जलाया गया था. पुलिस ने लड़की के शव को मोर्चरी में भेज दिया है।

परिजनों की तहरीर पर दर्ज किए गए मुकदमें के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. अब तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH