सत्ताधारी पार्टी के विधायक पर महिला ने लगाया रेप करने के बाद गर्भपात कराने का दबाव डालने का आरोप

देश , 05-06-2021 11:44:01 AM
Anil Tamboli
सत्ताधारी पार्टी के विधायक पर महिला ने लगाया रेप करने के बाद गर्भपात कराने का दबाव डालने का आरोप
शिलांग 05 जून 2021 - मेघालय में सत्तारूढ़ एनपीपी के विधायक थॉमस संगमा के खिलाफ शादी का झांसा देकर एक महिला से बलात्कार के आरोप में पूर्वी खासी पर्वतीय जिले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार तीन महीने पहले महिला के दोस्त बने संगमा अब उसपर गर्भपात कराने का दबाव डाल रहे हैं।

महिला ने आरोपी विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और राज्य पुलिस की सुरक्षा देने की मांग की है। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि वह जानती थी कि उत्तरी तुरा क्षेत्र से विधायक संगमा विवाहित हैं, लेकिन फिर भी उसने संबंध बनाए क्योंकि विधायक ने अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का वादा किया था। थॉमस संगमा मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के मुख्य सलाहकार भी हैं।

शिकायत में कहा गया है कि पहले भी उसने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पूर्व सांसद संगमा के दबाव में आकर उसे वापस ले लिया था। एसपी ने कहा, ''हमने एक जून के इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच जारी है।''

विपक्षी दल कांग्रेस की नेता तथा राज्य विधानसभा महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष अंपारीन लिंगदोह ने थॉमस पर निशाना साधते हुए विधानसभा अध्यक्ष मेतबाह लिंगदोह को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने आरोपी विधायक को सदन की सभी समितियों से बर्खास्त करने की अपील की है।

उन्होंने लिखा है की यौन उत्पीड़न के आरोप काफी निराशाजनक हैं। विधानसभा महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष होने के नाते, मैं यह सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध हूं कि दोनों पक्ष, विशेषकर महिला न्याय से वंचित न रहे।

न्यूज एजेंसियों ने विधायक थॉमस संगमा का पक्ष जानने की कोशिश की किंतु उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
सत्ताधारी पार्टी के विधायक पर महिला ने लगाया रेप करने के बाद गर्भपात कराने का दबाव डालने का आरोप

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH