अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान दिनांक 05 जून 2021 दिन शनिवार
मौसम , 05-06-2021 11:09:12 AM
- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -
अगले 24 घंटों के दौरान, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
मराठवाड़ा, विदर्भ, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पंजाब और दक्षिणपूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
सोर्स - skymetweather.com
















