जांजगीर चाम्पा जिले में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ छतराम और राजेश टण्डन गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ छतराम और राजेश टण्डन गिरफ्तार
जांजगीर चांपा 04 जून 2021 - जांजगीर चाम्पा जिले के उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देशित किए जाने पर अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत चल रहे कच्ची महुआ शराब के कारोबार पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए हसौद थाना प्रभारी पुष्पराज साहू तथा संयुक्त टीम द्वारा 04 जून के दरमियान 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवहन कार्य में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त कर बड़ी कार्यवाही की गई है। 

इस मामले में हसौद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत चल रहे हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब की अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारी पुष्पराज साहू तथा संयुक्त टीम द्वारा हर संभव सतत प्रयास किया जा रहा है। 

अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत चल रहे उक्त अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब की बिक्री भंडारण तथा परिवहन पर गुप्त जानकारी प्राप्त करने हेतु थाना प्रभारी द्वारा जगह-जगह मुखबिर की तैनाती की गई है। जिसके परिणाम स्वरूप 04 जून के दरमियान मुखबिर जरिए सूचना प्राप्त हुआ कि कच्ची महुआ शराब की बिक्री करने के लिए ग्राम चिस्दा निवासी छतराम सेवक अपने बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG11AD1827 में अपने साथी राजेश टण्डन पिता आनंराम टण्डन को लेकर ग्राम झरप आया हुआ है । 

जो कुछ समय पश्चात महुआ शराब लेकर अपने घर ग्राम चिस्दा जाने वाले है कि सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर उक्त दोनों आरोपी को कच्ची महुआ शराब परिवहन करते रंगे हाथ धर दबोचा गया। छापेमारी कार्यवाही के दौरान उक्त दोनों आरोपियों के कब्जे से 10 -10 लीटर कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। जिसे गवाहों के समक्ष जब्ती पत्रक में जप्त कर आरोपियों द्वारा उक्त अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG11AD1827 कीमती 40000/रू को जप्त कर उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की अधिनियम की धारा 34(2) का दो प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH