सक्ती शहर और ब्लाक में शुक्रवार को क्या रहा कोरोना का हाल , पढ़े स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिकृत जानकारी
जांजगीर चाम्पा , 04-06-2021 11:33:33 PM
सक्ती 04 जून 2021 - सक्ती शहर के साथ ब्लाक में कोरोना का कहर थमते नजर आ रहा है।
पिछले 55 दिनों के दौरान कोरोना का ग्राफ जितनी तेजी से बढ़ा उससे कही ज्यादा तेजी से साथ नीचे गिरते जा रहा है स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सक्ती शहर और गाँव को मिला कर 204 लोगो की जांच की गई थी , जाँच में अलग अलग ग्रामीण क्षेत्र से कुल 05 और सक्ती शहर से सिर्फ 01 नए संक्रमितों की पहचान की गई है जो काफी राहत की बात है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार सक्ती ब्लाक के पोरथा से 02 , लवसरा से 01 और देवरी से 02 नए संक्रमित शामिल है।
राहत की बात यह है की 204 लोगो की जाँच में सक्ती के वार्ड क्रमांक 10 से सिर्फ 01 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है।
- सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के PSC और CHC में की गई जाँच पर आधारित -














