बच्चो के पैरेंट्स इस खबर के बाद हो जाइए सावधान , तलाक शुदा ट्यूशन शिक्षिका 11वी के छात्र के साथ हुई फरार

देश , 01-06-2021 8:50:01 PM
Anil Tamboli
बच्चो के पैरेंट्स इस खबर के बाद हो जाइए सावधान , तलाक शुदा ट्यूशन शिक्षिका 11वी के छात्र के साथ हुई फरार
पानीपत 01 जून 2021 - हरियाणा के पानीपत शहर से टीचर-स्टूडेंट के पवित्र रिश्ते को दागदार करने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि एक निजी स्कूल की टीचर अपने 17 साल के एक स्टूडेंट को बहकावे में लेकर लापता हो गई है।

पानीपत की देशराज कॉलोनी के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली ये टीचर तलाकशुदा है और अपने मायके में ही रह रही थी. छात्र के पिता ने जिला पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया है कि उसका बेटा हर रोज की तरह 29 मई को भी दोपहर 02 बजे लेडी टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने गया था लेकिन उसके बाद लौट कर नहीं आया. टीचर के घरवालों ने पहले तो इस पर कई घंटे तक कुछ नहीं कहा फिर टीचर के पिता ने बेटी के गायब होने की जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस टीचर और छात्र की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।

गायब होने के बाद से ही दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं. पुलिस को दी गई शिकायत में छात्र के पिता ने कहा है कि उनका बेटा 11वीं कक्षा का छात्र है और आरोपी महिला उसकी क्लास टीचर है।

नाबालिग छात्र पिछले दो सालों से टीचर के घर पर ट्यूशन पढ़ने जाता था. लॉकडाउन में स्कूल बंद होने पर छात्र हर दिन चार-चार घंटे ट्यूशन लेने टीचर के घर जाता रहा. दोनों अचानक 29 मई को गायब हो गए।

दिलचस्प बात ये है कि दोनों घर से कोई भी सामान लेकर नहीं गए. कीमती सामान में टीचर के हाथ में सिर्फ एक सोने की अंगूठी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH