स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के हेलीकॉप्टर का शीशा टूटा , वक्त रहते बड़ा हादसा टला

सूरजपुर , 31-05-2021 1:49:18 AM
Anil Tamboli
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के हेलीकॉप्टर का शीशा टूटा , वक्त रहते बड़ा हादसा टला
सूरजपुर 30 मई 2021 - छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के हेलीकॉप्टर का शीशा क्रेक हो गया। समय रहते पायलट ने इसे देख लिया, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया। ये घटनाक्रम उस वक्त हुआ, जब स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव सूरजपुर के दौरे पर थे। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव आज दोपहर बाद सूरजपुर के ओड़गी स्थित धरसेड़ी गांव गये थे। जहां, कल शाम एक बड़ा हादसा हुआ था।

एक निर्माणाधीन कुंआ धंसने से तीन लोगों की मौत हो गयी थी। आज स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री सिंहदेव उसी पीड़ित परिवार से मिलने गये थे। राज्य सरकार के जिस हेलीकाप्टर से सिंहदेव धरसेड़ी गांव गये हुए थे, वापसी के दौरान उस हेलीकाप्टर का शीशा क्रेक हो गया। हालांकि इस घटनाक्रम में किसी को कुछ भी आंच नहीं आयी।

इधर हेलीकॉप्टर का कांच टूटने की जानकारी सामने आने के बाद टी एस सिंहदेव सड़क मार्ग से अंबिकापुर के लिए रवाना हो गये।

मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा के अनुरूप जन सम्पर्क विभाग द्वारा नियमों में आवश्यक सुधार किया जा कर राजपत्र मे प्रकाशन के लिये भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुरूप आर्थिक सहायता पर क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है।छत्तीसगढ़ शासन ने आज सूरजपुर जिले के भैयाथान में लैंडिग के दौरान हेलीकॉप्टर का शीशा टूटने की घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना की जानकारी मिलते ही हेलीकॉप्टर से भैयाथान पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से दूरभाष पर चर्चा कर उनका कुशलक्षेम पूछा।

राज्य शासन के निर्देश पर हेलीकॉप्टर के चीफ पायलट और विमानन विभाग के अतिरिक्त संचालक इस पूरी घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH