छत्तीसगढ़ में एक प्रेमी ने TV सीरियल क्राईम पेट्रोल से आईडिया लेकर की प्रेमिका की हत्या , लेकिन पुलिस के सामने नही चली चालाकी

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में एक प्रेमी ने TV सीरियल क्राईम पेट्रोल से आईडिया लेकर की प्रेमिका की हत्या , लेकिन पुलिस के सामने नही चली चालाकी
कोरबा 30 मई 2021 - छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के  कटघोरा क्षेत्र के ग्राम तुमान में एक युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।
पुलिस की मनोवैज्ञानिक और कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. हत्यारा कोई और नहीं युवती का प्रेमी ही निकला।

वारदात की वजह जान हर कोई दंग रह गया. सिर्फ प्यार में मिली बेवफाई का बदला लेने के लिए प्रेमी ने युवती की जान ले ली. दरअसल, स्वास्थ्य कर्मी दिगपाल दास गोस्वामी की बड़ी बेटी कृष्णा कुमारी गोस्वामी का तुमान के आमाभाठा के युवक संजय चौहान के साथ पिछले 07 वर्षों से प्रेम संबंध था।

संजय चौहान का कृष्णा कुमारी के घर आना जाना था, इस बात की जानकारी कृष्णा कुमारी के घर वालों को भी थी. कृष्णा कुमारी गोस्वामी की दोस्ती संजय चौहान के अलावा अन्य युवकों से भी थी और वो उनसे भी मोबाइल में बातचीत और चैटिंग किया करती थी।

प्रेमी संजय चौहान टेलीविजन सीरियल क्राइम पेट्रोल को देखकर हत्या को अंजाम देने की साजिश रची. घटना की शाम शुक्रवार को प्रेमी संजय चौहान युवती के घर पहुंचा और कृष्णा से कहा कि तू मझे धोखा दे रही है और मैं तुझे मार डालूंगा. तू किसी और लड़के से सम्बंध बना रही है. जिस पर कृष्णा ने उसकी बातों पर ध्यान न देते हुए उसे घर में बिठाया और कुछ देर बैठने के बाद वह वापस चला गया

रात तकरीबन डेढ़ बजे वह बिना चप्पल व मोबाइल के युवती के घर पहुंचा और कृष्णा को डराकर उसके मोबाइल से अपने मोबाइल व कटघोरा के युवक निमेन्द्र के मोबाइल पर कृष्णा से मैसेज पोस्ट करवाया की "मुझे बचा लो, मेरे पिताजी मुझे मार डालेंगे" उसके बाद कृष्णा के घर पर रखी साड़ी से कृष्णा का गला दबाकर घर के पीछे की बाड़ी में मार दिया गया।

तुमान हत्याकांड में युवती कृष्णा की हत्या में पिता, भाई तथा प्रेमी संजय चौहान व कटघोरा के युवक निमेन्द्र देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई लेकिन पिता ने बार बार कहा कि उसने ये हत्या नहीं की है. लेकिन कटघोरा निरीक्षक अविनाश सिंह की सूझबूझ तथा उप निरीक्षक अशोक शर्मा ने अपने अंतिम कार्यकाल से पहले अपने अनुभव से सायबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान कर ली और कड़ी पूछताछ में आरोपी संजय चौहान ने हत्या का गुनाह कबूल किया. फिलहाल आरोपी संजय चौहान हत्या मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में एक प्रेमी ने TV सीरियल क्राईम पेट्रोल से आईडिया लेकर की प्रेमिका की हत्या , लेकिन पुलिस के सामने नही चली चालाकी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH