परिजनों ने जिसे मृत समझ कर अंतिम संस्कार कर दिया गया था , वो अपने दशगात्र के दिन वापस लौटा , पढ़े दिलचस्प खबर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
परिजनों ने जिसे मृत समझ कर अंतिम संस्कार कर दिया गया था , वो अपने दशगात्र के दिन वापस लौटा , पढ़े दिलचस्प खबर
जयपुर 28 मई 2021 - राजस्थान के राजसमंद में एक 40 साल के व्यक्ति के अंतिम संस्कार के 10 दिन बाद लौट आने का मामला सामने आया है. परिवार के सदस्य उसको देखकर चौंक गए क्योंकि परिवार में मातम का माहौल था और उसके बच्चों व भाई ने सिर भी मुंडवा दिए थे।

दरअसल राजसमंद जिले के कांकरोली का रहने वाला ओंकार लाल गाडोलिया शराब का आदी है. वह 11 मई को अपने परिवार को बिना बताए उदयपुर चला गया और उसे लीवर में कुछ दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती हो गया. उसी दिन मोही क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति को एंबुलेंस से आरके अस्पताल लाया गया और इलाज के दौरान मौत होने के बाद शव को मुर्दाघर में रखवाया गया. इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को अज्ञात शव के बारे में जानकारी दी।

कांकरोली के थाना प्रभारी योगेंद्र व्यास के अनुसार पुलिस को अस्पताल अधिकारियों से एक पत्र मिला कि एक शव मुर्दाघर में तीन दिन से है और कोई वारिस सामने नहीं की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव की पहचान के लिए फोटो जारी किया. इसके बाद 15 मई को एक दर्जन से अधिक लोग शव की शिनाख्त करने अस्पताल आए. इन लोगों में ओंकार लाल के भाई नानालाल भी था और उन्होंने शव को शारीरिक बनावट के आधार पर ओंकार लाल का बताया परिजनों ने लिखित में देकर बिना पोस्टमॉर्टम किए शव को सौंपने की बात कही।

नानालाल ने ओंकार लाल दाहिने हाथ पर कलाई से कोहनी तक चोट का निशान होना बताया लेकिन अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने शव के तीन दिन पुराना और डी फ्रीज में होने से निशान मिटने की बात कहकर शव परिजनों को सौंप दिया।

इसके बाद शव का 15 मई को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया लेकिन ओंकार लाल 23 मई को घर लौटा और यह जानकर हैरान रह गया कि उसे मृत मान लिया गया है. बाद में पुलिस की जांच में सामने आया कि जिसका ओंकार लाल मान कर अंतिम संस्कार गिया गया, वह गोवर्धन प्रजापत था।

पुलिस के अनुसार प्रजापत के तीन बच्चे थे जिन्हें उसकी तबीयत खराब होने के बाद शिशु कल्याण घर भेज दिया गया जबकि उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH