छत्तीसगढ़ में 07 साल की माशूम के साथ रेप कर हत्या का मामला , आरोपी कोई और नही बल्कि यह निकला

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में 07 साल की माशूम के साथ रेप कर हत्या का मामला , आरोपी कोई और नही बल्कि यह निकला
बलौदाबाजार 28 मई 2021 - बलौदाबाजार जिले में सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार और फिर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक मृतिका बच्ची के सहेली का भाई है। पुलिस दोनों आरोपियों को ज्युडिशियल रिमांड पर लेकर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की कार्रवाई की जा रही है। 

घटना पौंसरी गांव की है। 25 मई को गांव के ही एक किसान की बेटी खेलते हुये अचानक गायब हो गयी थी, जिसके बाद इसकी शिकायत बच्ची के परिजनों ने पुलिस में की थी। जांच के दौरान 26 मई की सुबह गांव के ही एक कुएं में बच्ची का शव मिला था। 

बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि, रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की गई। दोनों युवकों ने पहले तो गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करते रहे। पुलिस ने जब कढ़ाई से पूछताछ की तो दोनों आरोपी ने हत्या और रेप की बात कबूल कर ली।

पकड़े गये आरोपियों में एक आरोपी 17 वर्षीय मृतक बच्ची के सहेली का भाई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, घटना वाले दिन मृतिका बच्ची उसके घर खेलने के लिए आयी थी। इस दौरान अरोपी की बहन घर पर नहीं थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची को जबरन बथरूम में ले गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। 

बच्ची जब शोर मचाने लगी तो आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची की मौत होने के बाद आरोपी ने उसके शव को अपने दोस्त जगमोहन वर्मा के साथ मिलकर कुएं में फेंक दिया था। फिलहाल दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH