शादी समारोह के दौरान बहु के साथ गैंग रेप , गैंग रेप करने के बाद भी आरोपीयो की नही रुकी हैवानियत , महिला को लटकाया खम्भे पर

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी समारोह के दौरान बहु के साथ गैंग रेप , गैंग रेप करने के बाद भी आरोपीयो की नही रुकी हैवानियत , महिला को लटकाया खम्भे पर
समस्तीपुर 26 मई 2021 - बिहार में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार अहले सुबह दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। घर से शौच के लिए निकली एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद मरणासन्न अवस्था में दुष्कर्मियों ने बिजली के पोल पर फंदे से लटका दिया। 

सुबह सात बजे के बाद लोगों की फंदे पर नग्न अवस्था में लटकी महिला पर नजर पड़ी। उसके बाद लोग उसे इलाज के लिए पहले दलसिंहसराय ले गये जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शक के आधार पर आधा दर्जन लोगों को बंधक बना लिया। बाद में सभी को पुलिस के हवाले कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात पीड़िता के घर में शादी समारोह था। घर के सभी लोग उसी में व्यस्त थे। उस शादी में टेंट-बाजा में काम करने वाले मजदूर भी रात भर काम कर रहे थे। बताया जाता है कि अहले सुबह घर की एक बहू शौच के निकली तो टेंट-बाजा में काम करने वाले मजदूर महिला का पीछा करने लगे। 

महिला जैसे ही चौर में शौच करने पहुंची सभी ने उसे दबोच लिया। उसके बाद उसके जेवरात व कपड़े उतारवा दिया। इस दौरान आनाकानी करने पर महिला की पिटाई भी की। कपड़े और जेवरात उतरवाने के बाद सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इससे महिला बेहोश हो गयी। तब उसे मरा समझ सभी ने उसे चौर में ही बिजली के पोल में नंगी अवस्था में फंदे पर लटका कर छोड़ दिया। 

मंगलवार सुबह पोल में बंधी महिला को देखने के बाद ग्रामीणों ने शक के आधार पर टेंट में काम करने वाले सात लोगों को एक-एक कर बंधक बना एक रूम में बंद कर दिया। काफी देर तक लोग अपने स्तर से ही घटना की तहकीकात करते रहे। जिससे काफी विलंब से पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। जहां उसे महिला के बिखड़े कपड़े मिले। 

पुलिस ने उस पोल का भी जायजा लिया जिसमें उसे लटकाया गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने बंधक बनाये लोगों को पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष चन्द्रकांत गौरी ने बताया कि ग्रामीणों ने सात लोगों को सौंपा है। सभी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जब तक महिला होश में आकर बयान नहीं देगी इस संबंध में तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता। रोसड़ा के डीएसपी एस. अख्तर ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया गया है। महिला का बयान आते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH