दूल्हा और दुल्हन की पहली रात बीती हवालात में , 10 बाराती भी हुए गिरफ्तार , जाने क्या है पूरा मामला

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दूल्हा और दुल्हन की पहली रात बीती हवालात में , 10 बाराती भी हुए गिरफ्तार , जाने क्या है पूरा मामला
भरतपुर 25 मई 2021 - बारातियों के हुड़दंग के कारण दूल्हा और दुल्हन को शादी के बाद पहली रात थाने में गुजारनी पड़ी. बारात में आए बारातियों ने शराब पीकर ट्रेन में इस कदर गदर मचाया कि उन्होंने न केवल यात्रियों के साथ बदसलूकी की बल्कि जीआरपी के जवानों के साथ भी मारपीट कर उनके हथियार छीन लिए. बाद में एक्शन में आई जीआरपी ने हुड़दंगी बारातियों को गिरफ्तार करने के साथ ही दूल्हा और दुल्हन को भी पकड़कर थाने में बिठा दिया।

जीआरपी सीओ कल्पना सोलंकी ने बताया कि अहमदाबाद से एक बारात आगरा के फतेहपुर सीकरी आई थी. रविवार रात को बारात ट्रेन से वापस फतेहपुर सीकरी से अहमदाबाद लौट रही थी. रात करीब 12 बजे बाद ट्रेन में सवार कुछ बारातियों ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया. उन्होंने ट्रेन में बैठे यात्रियों से मारपीट कर दी. यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी. इस पर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे।

नदबई के पास चेन पुलिंग करने की कोशिश नशे में धुत बारातियों ने जीआरपी के जवानों से भी मारपीट शुरू कर दी. इतना ही नहीं शराबी बारातियों ने जीआरपी के जवानों के हथियार तक छीन लिए. शराबी बारातियों ने नदबई के पास चेन पुलिंग करने की भी कोशिश की. इस पर कंट्रोल रूम को सूचना दी और ट्रेन को रुकवाया गया. बाद में जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुये बारातियों समेत दूल्हा और दुल्हन को भी पकड़ लिया।

10 बाराती गिरफ्तार बकौल सोलंकी पूरे मामले में दूल्हा-दुल्हन का कोई हस्तक्षेप नहीं था, लेकिन फिर भी बारातियों के साथ उनको थाने ले जाना पड़ा. इस संबंध में सोमवार देर शाम 07 बजे जीआरपी ने 10 आरोपी बारातियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस बीच दूल्हा-दुल्हन को घर भेज दिया गया है. बाकी के 10 बारातियों गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH