वैक्सिनेसन को बढ़ावा देने के लिए अनोखा ऑफर , वैक्सीन लगवाओ और मुफ्त बियर पाओ

देश विदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
वैक्सिनेसन को बढ़ावा देने के लिए अनोखा ऑफर , वैक्सीन लगवाओ और मुफ्त बियर पाओ
वॉशिंगटन 21 मई 2021 - कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए दुनियाभर में इस समय टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। कई जगह टीकों के लिए मारामारी हो तो कहीं लोग वैक्सीन लगवाने से हिचक भी रहे हैं। इस बीच अमेरिका में लोगों को टीका लगवाने को प्रेरित करने के लिए मुफ्त बीयर का ऑफर भी दिया जा रहा है।  ऐसे देशों में इस्राइल, ब्रिटेन व अमेरिका शामिल हैं। टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए अब आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

ऐसा ही लुभावना ऑफर अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी की मेयर मुरील बोसर ने दिया है। उन्होंने कहा-वैक्सीन लगवाओ, मुफ्त बियर पाओ। बोसर ने ट्वीट कर बताया कि 21 साल और उससे ज्यादा के सभी लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाने पर बियर मुफ्त मिलेगी। इसके बाद तो टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ लगने लगी है। बता दें, अमेरिका महामारी के मामले में नंबर वन है, लेकिन इसके साथ ही वह उसे मात देने वाले देशों में भी अव्वल है। वहां 36 फीसदी से ज्यादा को टीके लगने के बाद मास्क की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। देश में अब तेजी से चहल-पहल बढ़ रही है। रेस्टोरेंट, बार, जिम भी खुल गए हैं।

वॉशिंगटन डीसी में जहां 21 साल से ज्यादा उम्र वालों को टीका लगवाने के बाद मुफ्त बियर दी जा रही है, वहीं मैरीलैंड की राज्य सरकार कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने पर 100 डॉलर तक दे रही है। उधर, डेट्रॉयट में 50 डॉलर दिए जा रहे हैं तो न्यू जर्सी में एक डोज के बदले एक बियर केन, मिशिगन में गांजा मुफ्त दिया जा रहा है। अमेरिका में कुछ कंपनियां टीका लगवाने पर अपने कर्मचारियों को दो दिन की छुट्टियां दे रही हैं। वहीं कुछ अन्य कंपनियां 100 फीसदी कर्मचारियों को टीका लगवाने पर कंपनियों को टैक्स में छूट दे रही हैं। यहां तक कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को बगैर अल्कोहल युक्त बियर का ऑफर दिया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH