शहर में लॉक डाउन का जायजा लेने मास्क लगा कर कलेक्टर निकले सायकल पर , महिला कांस्टेबल ने रोक कर पूछा कँहा जा रहे हो भाई , फिर हुआ यह

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शहर में लॉक डाउन का जायजा लेने मास्क लगा कर कलेक्टर निकले सायकल पर , महिला कांस्टेबल ने रोक कर पूछा कँहा जा रहे हो भाई , फिर हुआ यह
भीलवाड़ा 20 मई 2021 - राजस्थान की वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में कोरोना से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन का जायजा लेने के लिए बिना सरकारी तामझाम के साइकिल से निकले जिला कलेक्टर को रास्ते में एक महिला कांस्टेबल ने रोक लिया. कांस्टेबल ने साइकिल सवार कलेक्टर से पूछा कि कहां जा रहे हो ? वस्तुस्थिति का पता चलने पर कांस्टेबल थोड़ी घबरा गई लेकिन कलेक्टर ने कांस्टेबल के इस कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा- वैरी गुड इसी तरह मुस्तैद रहो।

दरअसल, मंगलवार को जिला कलेक्टर शिव प्रसाद एम नकाते शहर में लॉकडाउन का जायजा लेने के लिए सुबह-सुबह साइकिल पर सवार होकर निकल पड़े. हालांकि, कलेक्टर के शहर में राउंड पर निकलने की सूचना पुलिस को मिल चुकी थी, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा कतई नहीं था कि वे साइकिल पर घूम रहे हैं. इस दौरान रास्ते में गुलमंडी इलाके में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी निर्मला स्वामी टी शर्ट पहने कलेक्टर को पहचान नहीं पाईं और उन्‍होंने उनको रोक लिया. इस पर कलेक्टर वहीं रुक गये।

कांस्टेबल ने कलेक्टर शिव प्रसाद एम नकाते को पूछा कि कहां जा रहे हो, घर में रहो भाई. इसी दौरान कलेक्टर के पीछे आ रहे गनमैन ने धीरे से कहा मैडम किसे रोक रही हैं...यह साहब हैं. इतने में ही जिला कलेक्टर शिव प्रसाद एम नकाते बोल पड़े- मैं डीएम हूं. इस पर कांस्टेबल थोड़ी सपकपा गईं, लेकिन कलेक्टर नकाते ने महिला कांस्टेबल के इस व्यवहार को बहेद सामान्य तरीके से लेते हुए उनकी मुस्तैदी की सराहना की और शाबााशी दी. उसके बाद कलेक्टर विभिन्न नाकों से होते हुए निकले और पुलिस के जवानों से मिले।

कांस्टेबल निर्मला ने बताया कि वह और उनका बेटा दोनों कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. इसलिए वह नहीं चाहती कि कोई और भी कोरोना की चपेट में आए. निर्मला का कहना है कि आंकड़े कम हुए हैं, कोरोना नहीं. वह कोरोना के दर्द को जानती हैं, इसलिए लोगों से अपील कर रही हैं कि घर में रहो।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH