शादी समारोह से लौट रही नाबालिग छात्रा से दबंग ने किया बलात्कार , नाबालिग की हालत को देख कर परिजनों को हुआ शक फिर हुआ रेप का खुलासा

झारखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी समारोह से लौट रही नाबालिग छात्रा से दबंग ने किया बलात्कार , नाबालिग की हालत को देख कर परिजनों को हुआ शक फिर हुआ रेप का खुलासा
बोकारो 20 मई 2021 - झारखंड के बोकारो जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। 

यहां एक बच्ची के पिता ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना को लेकर बताया गया है कि किशोरी अपने गांव में रात 8 बजे के लगभग एक शादी समारोह से लौट रही थी। इसी दौरान 25 साल के राजेश महतो ने उसे पीछे से पकड़ लिया और कपड़े से उसका मुंह बंद करके खेत की तरफ ले गया। खेत में उसका रेप किया और धमकी दी कि यदि किसी को इसके बारे में जानकारी दी तो उसे जान से मार देगा। छात्रा जब घर पहुंची तो उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

छात्रा के कपड़ों पर मिट्टी के दाग देखकर जब परिजनों ने उससे इस बारे में पूछा तो उसने सारी बात बता दी। 

जानकारी के अनुसार आरोपी राजेश एक बच्ची का पिता है और वह गांव के बड़े परिवार से आता है और दबंग है। वहीं छात्रा गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। छात्रा की मां ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की है। 

इस मामले पर थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल टेस्ट कराने के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH