इंस्टाग्राम के जरिये एडिटेड अश्लील तश्वीर भेज कर नाबालिग को कर रहा था ब्लैकमेल , पुलिस ने ऐसे किया आरोपी को गिरफ्तार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इंस्टाग्राम के जरिये एडिटेड अश्लील तश्वीर भेज कर नाबालिग को कर रहा था ब्लैकमेल , पुलिस ने ऐसे किया आरोपी को गिरफ्तार
नई दिल्ली 19 मई 2021 - दिल्ली पुलिस ने लड़कियों की तस्वीरें एडिट करके उन्हें ब्लैकमेल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. अलीपुर थाने में पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक शख्स 13 साल की बच्ची को अश्लील तस्वीरें भेजकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

पीड़िता के पिता की तहरीर के मुताबिक एक अनजान शख्स ने उनकी बेटी को इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया जिसके बाद उसे शख्स अश्लील तस्वीरें और वीडियोज भेजने लगा. तस्वीरें एडिटेड थीं तो लड़की को वह ब्लैकमेल भी करने लगा. शख्स ने कहा कि वह तस्वीरें इंटरनेट पर लीक कर देगा।

पुलिस को जब घटना की शिकायत मिली तो पुलिस ने साइबर टीम की मदद के जरिए आरोपी के बारे में पड़ताल की. आरोपी की पहचान मोहम्मद आमिर के तौर पर हुई, जिसकी उम्र 21 साल है. पुलिस ने लोकेशन खंगाली और सबूत इकट्ठे किए. ब्लैक मेलिंग के सबूत जुटाने के बाद दिल्ली की अलीपुर थाने की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नेहटोर गांव में गिरफ्तारी के लिए दबिश दी और आरोपी को टेक्निकल सर्विस के जरिए धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपी ने पहले भी इस तरह की ब्लैकमेलिंग की वारदातों को अंजाम दिया है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने पूरी जांच के लिए एक सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल को जिम्मेदारी दी. बाहरी दिल्ली के अलीपुर थाने के एसएचओ संजीव कुमार इस पूरी टीम को लीड कर रहे थे. पुलिस जल्द से जल्द इस आरोपी को गिरफ्तार कर लेना चाहती थी ताकि वह किसी भी हालत में 13 साल की लड़की की एडिटेड अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट ना कर सके।

दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल और जियो नोडल्स से ढेर सारी सूचनाएं इकट्ठा की, जिससे आरोपी की आईपी एड्रेस ट्रेस की जा सके. टेक्निकल सर्विलांस के जरिए दिल्ली पुलिस को पता चला कि आरोपी बिजनौर के नहटौर गांव का रहने वाला है. उसकी लोकेशन भी वहीं दिखाई दी. पुलिस ने आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिससे वह अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेज रहा था।
इंस्टाग्राम के जरिये एडिटेड अश्लील तश्वीर भेज कर नाबालिग को कर रहा था ब्लैकमेल , पुलिस ने ऐसे किया आरोपी को गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH