पिता बेटी से बनाना चाहता था शारीरिक संबंध , खुद को बचाने के लिए बेटी ने उठाया यह कदम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पिता बेटी से बनाना चाहता था शारीरिक संबंध , खुद को बचाने के लिए बेटी ने उठाया यह कदम
जोधपुर 19 मई 2021 - राजस्थान के जोधपुर से एक हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर एक बेटी ने अपने शराबी पिता को मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. यह मामला जोधपुर के डांगियावास थाना इलाके के बिरामी गांव का बताया जा रहा है।

लड़की का आरोप है कि शराबी पिता उसे अपनी हवस का शिकार बनाना चाहता था. पिता शराब पीकर अपनी बेटी को अक्सर परेशान करता रहा था. सोमवार रात को जब पिता ने सारी हदें पार करने की कोशिश की तो बेटी को अपने बचाव में पास में पड़ा लट्‌ठ पिता के सिर पर दे मारा. जिसके बाद वो जमीन पर गिर गया और खून बहने लगा।

इसके बाद बेटी वापस अपनी मां के पास जाकर सो गई सुबह जब उठी तो पिता की मौत हो चुकी थी घटना से बेटी डर गई फिर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पिता के शव को मथुरादास माथुर अस्पताल की मॉर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

डीसीपी धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 40 साल था और वो नशे का आदि था. पिछले दिनों गुजरात से अपने गांव आया था. पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वो झगड़ालू किस्म का शख्स था और पत्नी के साथ उसका विवाद होता रहता था. वो अपनी बेटी के साथ ऐसी गलत हरकत पहले भी कर चुका था. लेकिन परिवार के लोगों ने इसे कभी बाहर नहीं आने दिया. इसके अलावा वो अपनी पत्नी को जलाने का प्रयास भी कर चुका है।

रविवार-सोमवार की मध्य रात उसने हद पार कर बेटी के कपड़े फाड़े तो जान से हाथ धोना पड़ा. जिस रात यह घटना हुई उस वक्त मृतक की बेटी के अलावा मां ही घर पर थी. दो नाबालिग बेटे पड़ोस में रहने वाली दादी के यहां पर थे. मां और बेटी दूसरे में कमरे में सो रहे थे. रात को वह लौटा अपनी बेटी को पानी पिलाने की बात कह कर दुराचार का प्रयास किया था. बेटी ने अपने आपको बचाने के प्रयास में उसकी हत्या कर दी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH