बड़े हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित महिला से गैंगरेप , तीन से पाँच स्वास्थ्य कर्मियों पर लगा रेप का आरोप , पीड़िता की बेटी ने फेसबुक पर डाला वीडियो

बिहार , 18-05-2021 1:05:18 PM
Anil Tamboli
बड़े हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित महिला से गैंगरेप , तीन से पाँच स्वास्थ्य कर्मियों पर लगा रेप का आरोप , पीड़िता की बेटी ने फेसबुक पर डाला वीडियो
पटना 18 मई 2021 - बिहार की राजधानी पटना से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां के एक बड़े अस्पताल के आईसीयू में कोरोना से जंग लड़ रही महिला से गैंगरेप का आरोप लगा है। बताया जाता है कि अस्पताल के तीन से पांच कर्मचारियों ने ही महिला से रेप किया है। महिला के बयान का वीडियो बनाकर बेटी ने फेसबुक पर डाला तो खलबली मच गई। पुलिस ने अभी वारदात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस की ओर से सिर्फ इतना कहा गया है कि जांच जारी है।

पटना के पारस हास्पिटल में वारदात को अंजाम दिया गया है। कोरोना संकर्मित महिला कई दिनों से यहां भर्ती है। गंभीर हालत में उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। आरोप है कि महिला से अस्पताल के ही कर्मचारियों ने रेप किया। 

आईसीयू में महिला से मिलने पहुंची बेटी को मां ने जब लड़खड़ाती जबान में आपबीती सुनाई तो उसके होश उड़ गए। बेटी ने तत्काल अपना मोबाइल निकाला और मां की बातों का वीडियो भी बनाया।

महिला के बयान का वीडियो सोशल मीडिया से होते हुए अस्पताल प्रबंधन से लेकर प्रशासनिक हलके में पहुंचा तो हड़कंप मच गया। फिलहाल इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। 

इस मामले को लेकर शास्त्रीनगर थानेदार ने कहा है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस गैंगरेप होने की पुष्टि नहीं कर रही। छानबीन की जा रही है। जांच टीम में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने इस पूरे मामले को बेबुनियाद और झूठा बताया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH