सहेली से मिलने जा रही नाबालिग का अपहरण कर कार में किया गैंग रेप , एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सहेली से मिलने जा रही नाबालिग का अपहरण कर कार में किया गैंग रेप , एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार
कैमूर 17 मई 2021 - लॉकडाउन के बीच बिहार के कैमूर जिले में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. घटना जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

मिली जानकारी अनुसार 14 मई को जब पीड़िता अपनी सहेली से मिलने जा रही थी, तभी गांव के ही कार सवार दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया. फिर गाड़ी सुनसान जगह पार्क कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना भभुआ में आरोपी अनिकेत और धीरज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है

पीड़िता ने महिला थाने में दिए आवेदन में बताया कि 14 मई को वो अपनी सहेली से मिलने गई थी. इसी दौरान लौटते वक्त कार से दो लड़के आए और उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया. कार का शीशा बंद होने की वजह से उसकी आवाज बाहर नहीं जा पा रही थी. उसके लाख मिन्नतों के बावजूद दरिंदे नहीं मानें और कार में ही उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता की मानें तो अगले दिन वो जान बचाकर भागी और घर वालों को सारी बातें बताईं. उसकी हालत गंभीर देख परिजनों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया. परिजनों ने बताया कि पीड़िता को अगवा कर रेप की घटना को अंजाम दिया गया है. इधर, डॉक्टरों ने कहा कि पीड़िता की हालात ठीक है. उसे जल्द ही घर भेज दिया जाएगा. परिजन चाहें तो कहीं और भी इलाज करवा सकते हैं. घटना के संबंध में मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि रामगढ थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. वो भी जल्द सलाखों के पीछे होगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH