कोरोना की कॉलर ट्यून पर हाईकोर्ट सख्त , कॉलर ट्यून को लेकर केन्द्र सरकार को दी यह नसीहत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना की कॉलर ट्यून पर हाईकोर्ट सख्त , कॉलर ट्यून को लेकर केन्द्र सरकार को दी यह नसीहत
नई दिल्ली 14 मई 2021 - लोगों से टीका लगवाने का अनुरोध करने वाली केन्द्र सरकार की डायलर ट्यून की आलोचना करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि हमें नहीं पता कितने दिनों से यह ‘परेशान करने वाला संदेश बज रहा है और लोगों से टीका लगवाने को कह रहा है जबकि पर्याप्त संख्या में टीका उपलब्ध नहीं है।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने कहा, ‘लोग जब कॉल करते हैं तो, हमें नहीं पता कि आप कितने दिनों से एक परेशान करने वाला संदेश सुना रहे हैं कि लोगों को टीका लगवाना चाहिए, जबकि आपके (केन्द्र सरकार) पास पर्याप्त टीका नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘आप लोगों का टीकाकरण नहीं कर रहे हैं, लेकिन आप फिर भी कह रहे हैं कि टीका लगवाएं। कौन लगवाएगा टीका, जबकि टीका ही नहीं है। इस संदेश का मतलब क्या है।

सरकार को इन बातों में ‘नया सोचने’ की जरुरत है, यह टिप्पणी करते हुए पीठ ने कहा, ‘आपको यह सभी को देना चाहिए। अगर आप पैसे लेने वाले हैं, तभी भी यह दें। बच्चे भी यही कह रहे हैं।’ अदालत ने कहा कि सरकार को हमेशा एक ही संदेश बजाने की जगह अलग-अलग संदेश तैयार करने चाहिए।

अदालत ने कहा, ‘जब तक यह टेप खराब ना हो जाए, आप इसे अगले 10 साल तक बजाते रहेंगे।’ पीठ ने कहा कि राज्य या केन्द्र की सरकारों को जमीनी स्तर पर स्थिति के हिसाब से काम करना होगा। अदालत ने कहा, ‘इसलिए कृपया कुछ और (डायलर संदेश) तैयार करें। 

जब लोग हर बार अलग-अलग (संदेश) सुनेंगे तो शायद उनकी मदद हो जाएगी।’ अदालत ने कहा कि टीवी प्रस्तोता, निर्माताओं से लोगों को जागरुक करने के लिए कार्यक्रम बनाने, अमिताभ बच्चन जैसे लोकप्रिय लोगों से इसमें मदद करने को कहा जा सकता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH