02 युवतियां सहित 04 लोग गिरफ्तार , 02 फरार , नकली एसडीएम ऑफिसर बन कर फैक्ट्री में पहुँचे थे वसूली करने

देश , 14-05-2021 5:20:24 PM
Anil Tamboli
02 युवतियां सहित 04 लोग गिरफ्तार , 02 फरार , नकली एसडीएम ऑफिसर बन कर फैक्ट्री में पहुँचे थे वसूली करने
नई दिल्ली 14 मई 2021 - बाहरी दिल्ली पुलिस ने 2 लड़कियों समेत चार लोगों को जबरन उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गैंग के कुल 6 लोग एक फैक्ट्री में पहुंच गए और फैक्ट्री मालिक से एक लाख रुपयों की डिमांड करने लगे. फैक्ट्री मालिक ने जब वजह जानने की कोशिश की तो उनसे कहा गया कि तुम्हारी फैक्ट्री में कुछ कर्मचारियों ने मास्क नहीं लगाए हैं।

सभी ने खुद को एसडीएम ऑफिस का कर्मचारी बताया. इस मामले में पुलिस ने 2 लड़कियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो की तलाश अभी भी जारी है. पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी फर्जी आई कार्ड लेकर लोगों को धमकाकर उनसे जबरन वसूली करने की कोशिश करते थे. दरअसल 12 मई को नांगलोई थाने में प्रदीप पांचाल नाम के एक शख्स ने फोन किया, प्रदीप ने पुलिस से कहा कि उनकी फैक्ट्री में चार लड़के और दो लड़कियां आए हैं और वह कुछ कर्मचारियों के मास्क ना पहने होने की वजह से एक लाख का फाइन मांग रहे हैं. फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को यह भी बताया कि ये सभी खुद को एसडीएम ऑफिस का कर्मचारी बता रहे हैं।

जानकारी के बाद पुलिस की एक टीम फौरन मौके पर पहुंची, लेकिन वहां पर पुलिस को सिर्फ 4 लोग ही मिले- दो लड़के और दो लड़कियां जबकि दो लड़के रोहित और रवि मौके से फरार थे. जब पुलिस ने चारों से उनके आई कार्ड मांगे तो दो ने एनजीओ के आई कार्ड दिखाएं जबकि एक ने जाली पत्रकार का कार्ड दिखाया. हैरानी की बात ये रही कि आरोपी एसडीएम ऑफिस का पता तक नहीं बता सके।

इसके बाद नांगलोई थाना पुलिस ने इन चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पकड़ में आए आरोपियों के नाम अनिल, गोविंद, प्रीति और सुमन है. पुलिस मौके से फरार दोनों आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जांच में पता लगा है कि इस गैंग ने इससे पहले भी इसी तरीके से एक फैक्ट्री मालिक को धमकाकर रुपए वसूलने की कोशिश की थी लेकिन वहां भी यह कामयाब नहीं हो सके थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH