हैवानियत की हद , एक युवती के साथ 25 लोगो ने रात भर किया सामूहिक दुष्कर्म उसके बाद युवती को अधमरी हालात में छोड़ कर हुए फरार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हैवानियत की हद , एक युवती के साथ 25 लोगो ने रात भर किया सामूहिक दुष्कर्म उसके बाद युवती को अधमरी हालात में छोड़ कर हुए फरार
पलवल 13 मई 2021 - हरियाणा के पलवल जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली से महज 70 किलोमीटर दूर स्थित पलवल में युवती के साथ 25 लोगों ने गैंगरेप किया। फेसबुक पर दोस्ती कर युवक ने युवती को होडल बुला लिया। उसके बाद अपहरण कर रामगढ़ के जंगल में ले जाकर रात भर गैंगरेप किया गया। सुबह होने पर एक कबाड़ी के पास युवती को छोड़ा गया, जहां फिर से गैंगरेप किया गया। युवती की हालत बिगड़ने पर बेहोशी की हालत में उसे बदरपुर बॉर्डर छोड़कर आरोपित फरार हो गए। 

इस मामले में पुलिस 25 लोगों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 3 मई की है। चलने लायक हालत होने पर युवती ने अब एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई रचना ने बताया कि एक युवती ने दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसके दोस्त रामगढ़ निवासी सागर ने तीन मई को उसे शादी के लिए अपने परिजनों से मिलाने के लिए होडल बुलाया तो वह होडल आ गई। होडल से सागर उसे घर ले जाने की बजाय रामगढ़ गांव के निकट जंगल में एक ट्यूबवैल पर ले गया जहां उसका भाई समुंद्र व 20-22 युवक और पहुंच गए।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उक्त युवक उसे वहां से जबरन जंगल में ले गए और सभी ने पूरी रात उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद सुबह होने पर उसे गांव के निकट आकाश कबाड़ी के वहां ले गए, जहां पर आकाश व उसके दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह चलने की स्थित में नहीं रही। तो सागर व उसके तीन दोस्त गाड़ी में उसे बदरपुर बार्डर पर छोडक़र फरार हो गए। 

युवती ने शिकायत में कहा है कि उसी दिन से वह चारपाई में पड़ी हुई थी, जब वह चलने लायक हुई तो 12 मई को इसकी शिकायत हसनपुर थाना पुलिस को दी। हसनपुर पुलिस ने 12 मई को देर रात युवती की शिकायत पर सागर, समुंद्र व आकाश सहित 22 अन्य युवकों के खिलाफ अपहरण व सामुहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH