भाई की साली से हो गया प्यार लेकिन जब प्रेमिका शादी की बात पर दबाव डाली तो प्रेमी ने उठाया यह कदम

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाई की साली से हो गया प्यार लेकिन जब प्रेमिका शादी की बात पर दबाव डाली तो प्रेमी ने उठाया यह कदम
बांका 10 मई 2021 - बिहार के बांका में एक प्रेमी के अपनी प्रेमिका की गला दबाकर बेरहमी से हत्या करने की घटना सामने आयी है. लंबे समय से चले आ रहे प्रेम प्रसंग में प्रेमिका ने जब प्रेमी से शादी करने की बात कही तो गुस्से में आगबबूला होकर उसे गला घोटकर मार डाला और उसके शव को अपने घर के पास स्थित नाली में डाल दिया।

मामला जिले सदर अनुमंडल के बाराहाट थाना क्षेत्र के हरिपुर का है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सोनू ने खुद को बाराहत पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ में उसने अपनी प्रेमिका की हत्या का जुर्म कबूल किया है।

बताया जा रहा है कि सोनू का अपने चचेरे भाई की साली मंजू कुमारी से बीते तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मगर बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी. इस दौरान युवक भागलपुर से अपने गांव हरिपुर आकर रहने लगा था. मंजू और उसके जीजा द्वारा सोनू पर उससे शादी करने का लगातार दबाव बनाया जाने लगा. लेकिन सोनू के परिजन मंजू से उसकी शादी नहीं करना चाहते थे।

घटना वाले दिन मंजू अपने गांव से अपनी सहेलियों के साथ पूजा करने के लिये निकली थी. पूजा-अर्चना के बाद वो काफी मुश्किलों से प्रेमी सोनू के घर पहुंच गयी और उसपर शादी का दबाव बनाने लगी. इसको लेकर दोनों के बीच पहले हाथापाई हुई और बाद में सोनू ने गला घोट कर उसे मार डाला और उसे अपने घर के सामने नाली में डुबो दिया।

इसकी सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और नाले से युवती के शव को निकलवाया गया. पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिये बांका भेज दिया है।

पुलिस ने युवती के पिता और भाई ने आरोपी प्रेमी सोनू और उसके पिता अरविंद यादव पर हत्या का मामला दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया है. बाराहाट के थानाध्यक्ष एस.डी प्रभाकर ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH