01 करोड़ 38 लाख 54 हज़ार 4 सौ रुपए की धान हेराफेरी करने का आरोपी फड़ प्रभारी लकेश्वर चंद्रा गिरफ्तार

बलौदा बाजार , 10-05-2021 8:39:34 PM
Anil Tamboli
01 करोड़ 38 लाख 54 हज़ार 4 सौ रुपए की धान हेराफेरी करने का आरोपी फड़ प्रभारी लकेश्वर चंद्रा गिरफ्तार
बलौदाबाजार 10 मई 2021 -  प्राथमिक कृषि शाखा सहकारी समिति सालौनी कला पंजीयन क्रमांक 1309 के धान उपार्जन केन्द्र नगरदा में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान खरीदी में व्यापक अनियमितता बरतने वाले सहयोगी लकेश्वर चंद्रा को बिलाईगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

उल्लेखनीय है कि समिति के प्रबंधक और फड़ प्रभारी पर 1 करोड़ 38 लाख 54 हज़ार 4 सौ रुपए की हेराफेरी किए जाने की शिकायत थाना बिलाईगढ़ में दर्ज की गई है। दो आरोपियों में से एक प्रमुख सहयोगी लकेश्वर को पुलिस को गिरफ्तार करने की सफलता मिली है। वहीं, अंचल वासियों ने दूसरे फरार आरोपी भरत चंद्रा की भी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

मिली जानकारी अनुसार समिति के मुख्य आरोपी प्रबंधक को गांव वाले खुले आम घूमते देखे जाने की बात कही है, फिर भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आपको बता दें कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मुख्य कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ शाखा भटगांव क्रमांक 178 के शाखा प्रबंधक रमेश कुमार धावलकर ने थाने में मामले की शिकायत की थी।

शिकायत पत्र में कहा है कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सालौनी कला पंजीयन क्रमांक 1309 के धान उपार्जन केन्द्र नगरदा में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान खरीदी में व्यापक अनियमितता करने वाले सलौनि कला समिति प्रबंधक भरत चंद्रा, फड़ प्रभारी लकेश्वर चंद्रा ने 5 हज़ार 5 सौ 41 क्विंटल धान की हेराफेरी की है, जिसकी कीमत 01 करोड़ 38 लाख 54 हज़ार 4 सौ रुपए है। 

बिलाईगढ़ थाने में अक्टूबर 2020 में दर्ज हुआ था मामला पांच सदस्यीय टीम द्वारा जांच उपरांत भौतिक सत्यापन के बाद जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मुख्य कार्यालय रायपुर शाखा भटगांव क्रमांक 178 के शाखा प्रबंधक रमेश कुमार धावलकर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत पर बिलाईगढ़ पुलिस ने 26 अक्टूबर 2020 को धारा 34,408,409 के तहत मामला पंजीबद्ध कर खोजबीन शुरु की थी। इसी बीच बिलाईगढ़ पुलिस को सूचना मिलने पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 

पूरे मामले की विभाग ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई है, जिसमें दोनों के काले कारनामे की पुष्टि हुई है। जांच टीम में अश्वनी चंद्रा नायब तहसीलदार, अमित कुमार शुक्ला खाद्य निरीक्षक, देवेश चतुर गोष्ठी सहायक विकासखंड अधिकारी बिलाईगढ़, एनडी पड़वार वरिष्ठ सवि संघ बलौदाबाजार, शिव राम डड़सेना पर्यवेक्षक शाखा भटगांव शामिल थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH