छत्तीसगढ़ के इस गाँव मे बाहरी ब्यक्तियो के प्रवेश के साथ ग्रामीणों के घर से बाहर निकलने पर लगा प्रतिबंध

बीजापुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस गाँव मे बाहरी ब्यक्तियो के प्रवेश के साथ ग्रामीणों के घर से बाहर निकलने पर लगा प्रतिबंध
बीजापुर 08 मई 2021 - बीजापुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत नैमेड़ में नाॅवेल कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार वृद्धि के मद्देनजर ग्राम पंचायत नैमेड़ को पूर्णतः कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस आदेश के तहत् ग्राम पंचायत नैमेड़ क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वहीं ग्रामवासियों के अपने घरोें के अहाते से बाहर निकलना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त प्रतिप्रेक्ष्य में इंसीडेन्ट कमांडर एवं एसडीएम बीजापुर देवेश ध्रुव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बीजापुर के 4 मई 2021 को जारी आदेश क्रमांक 1021 के साथ ही इस आदेश के तहत् पूर्णतः कन्टेनमेंट जोन ग्राम पंचायत नैमेड़ क्षेत्र में 8 मई 2021 को प्रातः 6 बजे से 21 मई 2021 को प्रातः 6 बजे तक सम्पूर्ण गतिविधियों को प्रतिबंधित किया जाता है।

प्रतिबंधित अवधि में भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 प्रभावशील रहेगा। कंटेनमेंट जोन में प्रभारी अधिकारी के द्वारा घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जावेगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी कारणवश लोगों को घर के अहाते से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन की निगरानी हेतु लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जावेगी। उक्त क्षेत्र की सभी दुकानें तथा वाणिज्यिक प्रतिष्ठानें पूर्णतः बंद रहेंगे। कन्टेनमेंट जोन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य की निगरानी सहित सैम्पल, जांच इत्यादि सुनिश्चित किया जायेगा।

कन्टेनमेंट जोन में केवल एक प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था के लिए बेरिकेटिंग का कार्य लोक निर्माण विभाग, सैनेटाइजिंग का कार्य सीईओ जनपद पंचायत और नगरसेना, एक्टिव सर्विलांस का कार्य सीईओ जनपद पंचायत एवं बीईओ बीजापुर, बाॅयो मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य हाॅस्पिटल सलाहकार बीजापुर तथा स्वास्थ्य टीम को एसओपी के अनुसार दवाई, मास्क, पीपीई किट इत्यादि की उपलब्धता सम्बन्धी कार्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीजापुर के द्वारा सम्पादित की जावेगी। वहीं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सीईओ जनपद पंचायत बीजापुर तथा कन्टेनमेंट जोन को सील करने सहित कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था एसडीओपी बीजापुर के द्वारा सुनिश्चित की जावेगी। उक्त सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ समस्त कार्यों का निर्वहन करेंगे। यह आदेश 8 मई को प्रातः 6 बजे से 21 मई को प्रातः 6 बजे तक प्रभावशील रहेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH