जन शताब्दी , वंदे भारत , दुरंतो सहित 28 और ट्रेन रद्द , दो दिन के भीतर 44 ट्रेने हो चुकी है रद्द

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जन शताब्दी , वंदे भारत , दुरंतो सहित 28 और ट्रेन रद्द , दो दिन के भीतर 44 ट्रेने हो चुकी है रद्द
नई दिल्ली 06 मई 2021 - उत्तर रेलवे ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए नई दिल्ली से राजधानी, शताब्दी, जन शताब्दी, वंदे भारत, दुरंतो समेत 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ये सभी ट्रेनें 9, 10, 11 और 12 मई से अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। उत्तर रेलवे ने इस बारे में प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि ट्रेनों के खराब रख-रखाव और लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते उसने ये फैसला लिया है। उधर, पूर्व रेलवे ने भी 7 मई से 16 स्पेशल ट्रेनों को बंद करने का फैसला किया है। इस तरह दो दिन के भीतर 44 ट्रेनें कैंसल हो चुकी हैं।

माना जा रहा है कि इसके पीछे असली वजह ये है कि देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लोग यात्रा से परहेज कर रहे हैं और कई रूट्स पर यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। इससे पहले बुधवार को भी रेलवे ने करीब 14 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया था। दरअसल लॉकडाउन की वजह से ये ट्रेनें खाली चल रही हैं और रेलवे को कुछ भी मुनाफा नहीं हो रहा है। इसलिए जिन रेलवे स्टेशनों से ये ट्रेनें संचालित होती है वहां से इनको रद्द कर दिया गया है।

लेकिन परेशानी की बात ये है कि कोरोना की दूसरी लहर के कारण बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु आदि से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों का पलायन हो रहा है। कई राज्यों में लॉकडाउन की वजह से उनके घर लौटने के लिए ट्रेनें ही एकमात्र साधन हैं। वहीं जिन लोगों ने पहले से टिकट कटा रखे हैं, उन्हें टिकट के पैसे वापस मिलने की चिंता सता रही है। 

आपको बता दें कि टिकट की पूरी रकम तभी क्रेडिट होती है, जब ट्रेन अपने ऑरिजिन यानी पहले स्टेशन से आखिरी स्टेशन तक के लिए रद्द की जाए। ऐसे मामलों में पैसेंजर के बैंक खाते में पूरी रकम रिफंड हो जाती है। लेकिन अगर पैसेंजर ने खुद टिकट कैंसि‍ल किया, तो IRCTC कुछ कैंसलेशन चार्ज काट लेता है। वैसे ताजा मामले में रेलवे ने खुद ट्रेनें कैंसल की हैं, इसलिए आपके अकाउंट में खुद-ब-खुद पूरे पैसे रिफंड हो जाएंगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH