दुल्हन के हाथों की मेहंदी फीकी नही पड़ी थी की कोरोना ने मिटा दिया मांग का सिन्दूर , शादी के 08 दिन बाद पति की हुई मौत

झारखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दुल्हन के हाथों की मेहंदी फीकी नही पड़ी थी की कोरोना ने मिटा दिया मांग का सिन्दूर , शादी के 08 दिन बाद पति की हुई मौत
हजारीबाग 06 मई 2021 - झारखंड के हजारीबाग में कोरोना ने दो परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया. शादी के आठ दिन बाद कोरोना से दूल्हे की मौत हो गई और पलभर में वर-वधू के घर शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. दुल्हन के हाथों की मेहंदी अभी ठीक से छुटी भी नहीं थी कि कोरोना ने उसका सुहाग उजाड़ दिया. मृतक हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हुटपा निवासी कृष्णा महतो का पुत्र अनिल कुमार था. शादी से पहले कोरोना के लक्षण दिखे थे, लेकिन इसकी अनदेखी कर धूमधाम से विवाह किया गया. इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हुटपा निवासी कृष्णा महतो ने अपने पुत्र अनिल की शादी 28 अप्रैल 2021 को टाटीझरिया के झरपो निवासी कांसी महतो की पुत्री के साथ बड़े धूमधाम से की थी. ग्रामीणों के अनुसार विवाह के दो दिन पूर्व दूल्हे को हल्का बुखार व जुकाम आया था. इसकी अनदेखी कर परिजन विवाह की तैयारी में जुटे रहे और दोनों पक्ष के लोग पूरे धूमधाम से विवाह में शामिल हुए. विवाह के बाद दूल्हे की तबीयत बिगड़ने लगी. 4 मई को सांस लेने में परेशानी होने लगी तो आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार की रात्रि को उसने दम तोड़ दिया।

मृतक घर का बड़ा पुत्र था. आज गुरुवार को शव को एंबुलेंस से ही हुटपा श्मशान घाट तक लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया. सूचना मिलते ही उसके घर में मातम छा गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सबसे बुरा हाल तो नई नवेली दुल्हन की है.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH