भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला इन 16 ट्रेनों का परिचालन किया बन्द , देखे ट्रेनो की सूची

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला इन 16 ट्रेनों का परिचालन किया बन्द , देखे ट्रेनो की सूची
नई दिल्ली 06 मई 2021 - भारतीय रेलवे पिछले वर्ष से यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेन सर्विसेज चला रहा है. कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के बाद रेलवे सभी यात्री ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था. हालांकि, इनमें से कुछ ट्रेनें लो ऑक्यूपेंसी के साथ चल रही थीं. Eastern Railway ने 16 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. ये ट्रेनें 07 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेंगी. इनमें से ज्यादातर ट्रेनें बिहार, बंगाल और झारखंड के लिए हैं।

रेलवे ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यात्रियों की संख्या में कमी के कारण ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला किया है. ईस्टर्न रेलवे ने एक ट्वीट शेयर करके ये बताया है कि 07 मई से पूर्व रेलवे से चलने वाली 8 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन को कैंसिल कर दिया गया है. 07 मई से अगले आदेश तक इन ट्रेनों का परिचालन स्थगित रहेगा.

जिन ट्रेनों का परिचालन बंद किया गया है उनमें 07 मई से बिहार (Bihar) के भागलपुर से जमालपुर, क्यूल, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना सिटी और पटना जंक्शन होते हुए दानापुर तक जाने वाली 03401 तथा 03402 स्पेशल एक्सप्रेस शामिल है. 07 मई से पश्विम बंगाल के हावड़ा से दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी होते हुए रांची तक चलने वाली 02019 और 02020 हावड़ा रांची स्पेशल एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है।

ट्रेन संख्‍या 03027 और 03028 हावड़ा आजिमगंज स्पेशल एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है. ट्रेन संख्‍या 03047, 03048 हावड़ा-रामपुरहाट एक्सप्रेस और 03117 व 03118 कोलकाता-लालगोला एक्सप्रेस भी अगले आदेश तक रद्द रहेगी. कोलकाता के पास हल्दिया से आसनसोल के बीच चलने वाली स्‍पेशल ट्रेन संख्‍या 03502 और 03501 को भी कैंसिल किया गया है।

यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के शिल्पांचल को समुद्रतटीय शहर हल्दिया से जोड़ती है. सियालदह से रामपुरहाट के बीच चलने वाली स्‍पेशल ट्रेन संख्‍या 03187 और 03188 को भी रद्द कर दिया गया है. ये सभी ट्रेनें 07 मई 2021 से रद्द की गई हैं.

ट्रेनों की लिस्ट

ट्रेन नंबर – 02019 हावड़ा-रांची
ट्रेन नंबर – 02020 रांची-हावड़ा
ट्रेन नंबर – 02339 हावड़ा-धनबाद
ट्रेन नंबर – 02340 धनबाद हावड़ा
ट्रेन नंबर – 03027 हावड़ा-अजीमगंज
ट्रेन नंबर – 03028 अजीमगंज-हावड़ा
ट्रेन नंबर – 03047 हावड़ा-रामपुरहाट
ट्रेन नंबर – 03048 रामपुरहाट-हावड़ा
ट्रेन नंबर – 03117 कोलकाता-लालगोला
ट्रेन नंबर – 03118 लालगोला-कोलकाता
ट्रेन नंबर – 03187 सियालदह रामपुरहाट
ट्रेन नंबर – 03188 रामपुरहाट-सियालदह
ट्रेन नंबर – 03401 भागलपुरदानपुर
ट्रेन नंबर – 03402 दानापुर-भागलपुर
ट्रेन नंबर – 03502 आसनसोल-हल्दिया
ट्रेन नंबर – 03501 हल्दिया-आसनसोल

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH