72 लाख 55 हजार रुपये बेनामी नगदी के साथ दो लोग गिरफ्तार , ओड़िसा छत्तीसगढ़ चेकपोस्ट में जाँच के दौरान चढ़े पुलिस के हत्थे

महासमुंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
72 लाख 55 हजार रुपये बेनामी नगदी के साथ दो लोग गिरफ्तार , ओड़िसा छत्तीसगढ़ चेकपोस्ट में जाँच के दौरान चढ़े पुलिस के हत्थे
महासमुंद 05 मई 2021 - कोरोना प्रकोप के दूसरी लहर के चलते पूरे छत्तीसगढ़ में लाॅकडाउन लगा हुआ है। 

जिसके तहत पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने राज्य से आने-जाने वालो एवं संदिग्धों पर कड़ी नजर रखकर निगरानी करने के लिए जिलें के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली की कुछ लोग ओडिशा की तरफ से एक वाहन में भारी मात्रा नगदी लेकर महासमुंद की ओर जा रहे है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिंघोड़ा को वाहन रोकने के लिए निर्देशित किया। जिस पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में संदिग्ध वाहनों पर नजर रखकर चेकिंग किया जा रहा था कि इसी दौरान एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG - 07 - BT - 8880 चेक पोस्ट से गुजर रही थी जो संदिग्ध लगा तो उसे रोका गया।

वाहन में दिनेश तिवारी पिता आर.के.तिवारी उम्र 46 वर्ष साकिन गली नंबर 18 केम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग बैठा हुआ था तथा वाहन योगेश कुमार सिंग पिता प्रहलाद सिंह उम्र 35 वर्ष साकिन जोन नंबर 02 सड़क नंबर 28 खुर्सीपार भिलाई चला रहा था। जिनसे आने जाने के संबंध में पूछताछ किया गया। जिनका जवाब संतोषप्रद नही मिलने से वाहन की तलाशी ली गई। 

वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में रखे लाल रंग की बैंग एवं सफेद थैला रखा हुआ मिला। लाल रंग के बैग को खोलने पर उसमें भारी मात्रा में रूपयों का बण्डल मिला। बैंग में 2000-2000 रूपयें का 259 नोट राशि 5,18,000 तथा 500-500 रूपयें का 108643 नोट राशि 54,32,000 रूपयें, 200-200 रूपयें का 3304 नोट राशि 6,60,800 रूपयें, 100-100 रूपयें का 6401 नोट राशि 6,40,100 रूपयें, 50-50 रूपयें का 100 नोट राशि 5000 कुल राशि 72,55,900 रूपयें भरा हुआ था। 

संदिग्ध व्यक्ति दिनेश तिवारी एवं योगेश कुमार सिंह से रूपये कहा से लाना और कहा ले जाना इसका कोई वैधानिक कागजात है तो दिखाने कहने पर उनके पास कोई वैध दस्तावेज नही मिला। जिस पर थाना सिंघोड़ा की टीम द्वारा बैंग में रखें भारतीय मुद्रा 72,55,900 रूपयें को अपने कब्जें में लेकर धारा 102 जाफौ. के तहत जप्त कर विवेचना में ले लिया गया। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH