राजधानी में एक बड़े हॉस्पिटल की नर्स सहित चार लोग गिरफ्तार , नए पनप रहे धंधे की मास्टर माइन्ड निकली नर्स

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राजधानी में एक बड़े हॉस्पिटल की नर्स सहित चार लोग गिरफ्तार , नए पनप रहे धंधे की मास्टर माइन्ड निकली नर्स
नई दिल्ली 05 मई 2021 - दिल्ली पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड मूलचंद की एक नर्स भी शामिल है।

आरोप है कि इस गैंग के लोग एक इंजेक्शन के लिए 70,000 रुपये तक की मांग करते थे. आरोपियों के पास से रेमडेसिविर इंजेक्शन के वॉइल भी बरामद हुए हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान विपुल वर्मा, विशाल कश्यप, शुभम और नर्स ललितेश के तौर पर हुई है।

दिल्ली पुलिस के अफसरों ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी ललितेश मूलचंद में नर्स है. ये नर्स ही इस पूरे गैंग की मास्टरमाइंड है. जो एक इंजेक्शन की कीमच 70000 वसूल रही थी. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि मूलचंद अस्पताल की एक नर्स अपने साथियों के साथ मिलकर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रही है. इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अमित कुमार और एसीपी संजय ड्राल की टीम ने इस गैंग को पकड़ने के लिए जाल फैलाया।

पुलिस टीम को खबर मिली थी कि गैंग का सदस्य विपुल हैदरपुर बस स्टैंड पर रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई देने के लिए आ रहा है, पुलिस ने वहीं विपुल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया. विपुल वर्मा IHBAS अस्पताल में संविदा पर नोकरी करता है. दिल्ली पुलिस ने जब सख्ती के साथ विपुल वर्मा से पूछताछ कि तो अहम जानकारी हाथ लगी. विपुल की निशानदेही पर ही पुलिस ने विशाल कश्यप को दो रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर लिया. विशाल आईपी यूनिवर्सिटी में बीए ऑनर्स का स्टूडेंट है. आगे जांच में पुलिस को पता चला कि इस पूरे गैंग की मास्टरमाइंड ललितेश नाम की महिला है, जो मूलचंद अस्पताल में नर्स है।

ललितेश की ड्यूटी मूलचंद अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में रहती थी. ललितेश उन कोविड मरीजों के इंजेक्शन बचा कर रख लेती थी, जो अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके होते थे. ललितेश इंजेक्शन अपने साथी शुभम के हवाले कर देती थी.आरोपी शुभम और ललितेश नोएडा में नर्सिंग कोर्स के दौरान मिले थे. दोनों ने एक साथ स्टडी की थी. जबकि शुभम के तार विपुल वर्मा और विशाल कश्यप से जुड़े हुए थे. अब पुलिस इन सबसे पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH