गहरे पानी मे डूबने से पाँच बच्चो की मौत , नहाते वक्त हुआ हादसा , गाँव मे पसरा सन्नाटा

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गहरे पानी मे डूबने से पाँच बच्चो की मौत , नहाते वक्त हुआ हादसा , गाँव मे पसरा सन्नाटा
पटना 04 मई 2021 - बेगूसराय जिले के बखरी स्थित इटवा चौर में सोमवार को नहाने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबकर पांच बच्चों की मौत हो गयी.पांचो बच्चे एक ही मोहल्ला के रहने वाले
थे. हादसे की सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया है. घटना बखरी थाना क्षेत्र के घाघड़ा गांव की है।

मृतक बच्चों की पहचान इंद्रदेव महतो के 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार, बिंदेश्वरी ठाकुर के 12 वर्षीय पुत्र चैंपियन कुमार, शिवजी ठाकुर के 12 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार, लूटन साह के 11 वर्षीय पुत्र रजनी कुमार तथा अनुकुल पासवान के 13 पुत्र अनुज कुमार के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों समेत इलाके के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी।

स्थानीय लोगों के प्रयास से पांचों शवों को पानी से निकाला गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी बच्चे अपने गांव के समीप इटवा चौर की ओर साइकिल लेकर खेलने गये थे. वहीं खेलने के दौरान ही सभी बच्चे स्नान करने के लिए इटवा चौर के एक गड्ढे में चले गए लेकिन बच्चो को जेसीबी से किये गये गड्ढे में कितना पानी था इस बात का अंदाजा नहीं रहा और पांचों बच्चे डूब गये.

इधर काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर सभी बच्चों की खोज शुरू हुई और परिजन खेत के रास्ते खोजते-खोजते इटावा चौर की ओर पहुंच गये. जहां गड्ढे के किनारे से साइकिल और सभी का कपड़ा मिलने के बाद खोजबीन शुरू हुई और उसके बाद चार शव बरामद किया गया.जबकि एक बच्चे को बेहोशी की हालत में मिला.

उसे आनन फानन में स्थानीय डॉक्टर के यहां ले जाया गया.लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतकों में अभिषेक कुमार अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था. घटनास्थल पर पीड़ित परिवारों की चीख और पुकार से पूरा वातावरण गमगीन हो गया.बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को संतावना देते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH