रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश , आरोपीयो में नर्सिंग स्टाफ भी शामिल

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश , आरोपीयो में नर्सिंग स्टाफ भी शामिल
नई दिल्ली 03 मई 2021 - कोरोना की महामारी के बीच जीवन रक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही है. दक्षिणी दिल्ली की फतेहपुर बेरी थाने की पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपी एक-एक रेमडेसिविर इंजेक्शन 70 हजार रुपये में बेच रहे थे. पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके नाम विभूति और मनोज बताया जाता है. इनके पास से पुलिस ने तीन रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए हैं. बताया जाता है कि फतेहपुर थाने की पुलिस को जानकारी मिली कि एक शख्स रेमडेसिविर इंजेक्शन किसी को महंगी कीमत पर बेचने के लिए घिटोरनी मेट्रो स्टेशन के पास आने वाला है।

सूचना के आधार पर एक्टिव मोड में पुलिस ने उस इलाके में ट्रैप लगा दिया. जैसे ही संदिग्ध शख्स वहां पर इंजेक्शन लेकर पहुंचा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने गिरफ्तार विभूति की निशानदेही पर मनोज कुमार नाम के शख्स को ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. मनोज के पास से भी एक रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किया।

गुरुग्राम में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के आरोप में एक महिला समेत तीन नर्सिंग स्टाफ को गिरफ्तार किया है. ये एक-एक रेमडेसिविर इंजेक्शन 45 हजार रुपये में बेच रहे थे. सीएम फ्लाइंग, ड्रग विभाग और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक महिला नर्स और दो नर्सिंग स्टाफ को गिरफ्तार किया. इनपर मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन न लगाकर कालाबाजारी करने का आरोप है. गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH