देश मे कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड 24 घंटे में सामने आये अब तक के सबसे खतरनाक आंकड़े , पढ़े पूरी रिपोर्ट

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देश मे कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड 24 घंटे में सामने आये अब तक के सबसे खतरनाक आंकड़े , पढ़े पूरी रिपोर्ट
नई दिल्ली 26 अप्रैल 2021 - भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. इस बीच भारत में कोविड-19 के नए मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और पिछले 24 घंटे में 3.54 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जो महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक सर्वाधिक संख्या है।

24 घंटे में 3.54 नए केस और 2806 मौत वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में भारत में 3 लाख 54 हजार 531 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है, जबकि इस दौरान 2806 लोगों की जान गई. इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 01 करोड़ 73 लाख 4 हजार 308 हो गई है, जबकि 01 लाख 95 हजार 116 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश में एक्टिव केस 28 लाख के पार आंकड़ों के अनुसार, देशभर में अब तक कोविड-19 से 1 करोड़ 42 लाख 96 हजार 640 लोग ठीक हुए हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों में स्वस्थ होने की दर में लगातार गिरावट आई है और यह 82.6 प्रतिशत रह गई है. इसके साथ ही एक्टिव मामले लगातार बढ़ रहे हैं और देशभर में 28 लाख 7 हजार 333 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल संक्रमितों की संख्या का 16.2 फीसदी है. महाराष्ट्र में 24 घंटे में गई 773 लोगों की जान।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है और तमाम पाबंदियों के बावजूद रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में रविवार को पिछले 24 घंटों में 66,836 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,61,676 हो गई है. कुल 773 और लोगों की जान जाने के बाद यह आंकड़ा भी बढ़कर 63,252 पहुंच गया है. अभी तक 34,04,792 लोग बीमारी को हराकर ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में भी गहराया कोरोना वायरस का संकट महाराष्ट्र के साथ दिल्ली में भी कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है और नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसके साथ ही अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन की कमी है. दिल्ली में रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 24331 नए केस सामने आए और 348 की मौत हो गई. इसके साथ ही दिल्ली में एक्टिव केस बढ़कर 92029 हो गए हैं. दिल्ली को आवश्यकता से कम ऑक्सीजन मिल रही: अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को उसकी आवश्यकता से काफी कम चिकित्सीय ऑक्सीजन प्राप्त हुई है. दिल्ली को रोजाना 700 मिट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता है. इस मुद्दे पर जहां केंद्र और शहर की सरकार जुबानी जंग में उलझी है, वहीं शहर के अस्पतालों, खासकर निजी अस्पतालों को कोविड के गंभीर मरीजों के लिए मेडिकल ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH