16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप , अपहरण करने के बाद नशीला पदार्थ पीला कर दिया वारदात को अंजाम

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप , अपहरण करने के बाद नशीला पदार्थ पीला कर दिया वारदात को अंजाम
बांका 26 अप्रैल 2021 - बिहार  में महिला और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ आपराधिक वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ताजा हैवानियत का मामला बिहार के बांका से सामने आया है। जहां पर एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मोड़ के पास दो युवकों ने एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है पीड़ित नाबालिग बौंसी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। गैंगरेप की यह सनसनीखेज वारदात शनिवार की रात को अंजाम दी गई। किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छुटकर नाबालिग अपने घर पहुंची। जहां उसने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने गैंगरेप के मामले को लेकर बौंसी थाना में शिकायत दी।

पीड़िता के अनुसार विक्रमपुर मोड़ पर लाइन होटल के पास दो युवक जबरन उसे घसीटते हुए ले सुनसान स्थान पर ले गए। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ मारपीट की। उसके बाद इन युवकों ने किशोरी को नशीला पदार्थ खिला दिया था। उसके बाद दोनों लड़कों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से रेप किया।

पंजवारा थाना प्रभारी मुरलीधर साह ने बताया कि इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच-पड़ताल चल रही है। पीड़ित नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच कराई जा रही है। दूसरी ओर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH