शातिर लोग कोरोना टेस्ट के नाम पर कर रहे है ऐसा फ्रॉड जिसे जानकर उड़ जाएंगे होश , जानिए एक महिला कैसे हुई ठगी का शिकार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शातिर लोग कोरोना टेस्ट के नाम पर कर रहे है ऐसा फ्रॉड जिसे जानकर उड़ जाएंगे होश , जानिए एक महिला कैसे हुई ठगी का शिकार
गुरुग्राम 26 अप्रैल 2021 - कोरोना काल में बढ़ते मामलों के बीच टेस्टिंग को एक बड़ा हथियार बताया गया है. कहा गया है कि अगर समय रहते टेस्ट हो जाए तो मरीज की जान भी बचाई जा सकती है और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में भी आसानी रहती है. लेकिन कई बार टेस्ट करने के नाम पर ऐसे धोखे हो रहे हैं कि लोगों को रिपोर्ट तो क्या ही मिल रही है, उनके पैसे जरूर डूब रहे हैं।

ताजा मामला हरियाणा के गुरुग्राम का है जहां पर एक महिला के साथ कोविड टेस्ट के नाम पर धोखा हुआ. गुरुग्राम की कृति शर्मा ने 20 अप्रैल को घर पर ही अपना कोविड टेस्ट करवाया था. उनके मुताबिक सी डी लैब्स की तरफ से आशीष शौकीन नाम का टेक्नीशियन उनके घर आया और RT PCR टेस्ट हुआ।

अब टेस्ट तो हो गया,लेकिन दो दिन तक रिपोर्ट मालूम नहीं चली जिसके बाद आशीष से संपर्क साधने का प्रयास हुआ. कृति बताती हैं कि उस समय आशीष ने सिर्फ इतना कहा कि रिपोर्ट आने में 24 से 48 घंटे लग रहे हैं, ऐसे में 22 अप्रैल तक रिजल्ट पता चल सकता है. अब इंतजार किया गया लेकिन रिपोर्ट का कोई अता-पता नहीं था. फिर 23 अप्रैल को कृति के बेटे ने अपने फोन से आशीष को कॉल किया, तब टेक्नीशियन ने फिर यही बोल कर टाल दिया कि रिपोर्ट शाम तक मिल जाएगी।

रिपोर्ट के आने में हो रही लगातार देरी ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए थे. कृति को भी शक होने लगा था, ऐसे में उनकी तरफ सी डी लैब को फोन मिलाया गया. हैरानी की बात ये रही कि लैब की तरफ से बताया गया कि आशीष शौकीन नाम का कोई टेक्नीशियन उनके साथ काम नहीं करता है. कृति के साथ धोखा हो चुका था।

उन्होंने जिस RT PCR टेस्ट के 2400 रुपये दिए थे, वो बेकार साबित हुए. धोखा मिलने के बाद कृति ने सीधे फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट के जरिए इस घटना के बारे में विस्तार से बताया और सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है।
शातिर लोग कोरोना टेस्ट के नाम पर कर रहे है ऐसा फ्रॉड जिसे जानकर उड़ जाएंगे होश , जानिए एक महिला कैसे हुई ठगी का शिकार

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH