लॉक डाउन के दौरान फल , सब्जी , राशन की तरह चिकन और अण्डे की भी होगी होम डिलीवरी , आदेश जारी

महासमुंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लॉक डाउन के दौरान फल , सब्जी , राशन की तरह चिकन और अण्डे की भी होगी होम डिलीवरी , आदेश जारी
महासमुंद 24 अप्रैल 2021 - महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को चिकन एवं अण्डा विक्रेताओं के विशेष आग्रह पर उन्हें होम डिलीविरी की सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। 

उन्होंने कहा है कि चिकन या अण्डा विक्रेता ग्राहकों से मोबाईल के माध्यम से आर्डर लेकर यह सुविधाएं सुबह 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक उपलब्ध करा सकते है। लेकिन दुकानों से विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए संबंधित दुकानदारों को एसडीएम, तहसीलदार अथवा सीएमओ कार्यालय से अनुमति लेना होगा।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कहा है कि पूर्व में जिले के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं जैसे फल, सब्जी, किराना, चावल, दाल, आटा, नमक सहित अन्य सामग्री को गली-मोहल्ले एवं कालोनियों में विक्रय की अनुमति साइकिल या ठेले वालों के माध्यम से प्रातः 6ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक दी गई थी। 

इसी तरह चिकन एवं अण्डा विक्रेताओं को कोविड-19 के निर्धारित गाइड लाइन के निर्धारित शर्तों के अधीन होम डिलीवरी (विक्रय) करने की अनुमति प्रदान की गई है। संबंधित कार्यालय में चिकन एवं अण्डा विक्रेताओं का मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारियां रजिस्टर पंजी पर अनिवार्य रूप से संधारित किया जाएगा। विक्रेताओं को कहीं पर भी एक स्थल पर ठेला अथवा दुकान लगाकर चिकन एवं अण्डा बेचनें की अनुमति नहीं होगी। 

कलेक्टर ने एसडीएम एवं सीएमओ को संबंधित दुकानों के सम्पर्क नम्बर सोशल मीडिया एवं स्थानीय स्तर पर प्रचार करने को कहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH