छत्तीसगढ़ में छोटी सी बात को लेकर पिता ने किया नाबालिग बेटी की हत्या , हत्या में माँ और बहन भी शामिल

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में छोटी सी बात को लेकर पिता ने किया नाबालिग बेटी की हत्या , हत्या में माँ और बहन भी शामिल
जशपुर 23 अप्रैल 2021 - जशपुर जिले के लैलूंगा के तोलमा में 15 साल की नाबालिक लड़की की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतका के पिता ने ही बेटी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना में मृतका की मां और बहन भी शामिल थे। दरअसल, घर में मोबाइल को लेकर विवाद होने से जगदीश टोप्पो की छोटी बेटी आईलीन टोप्पो घर से बाहर चली गई थी। 

जिस पर आईलीन के पिता जगदीश ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। गुमशुदगी की रिपोर्ट पर जब पुलिस ने पतासाजी की तो लड़की का शव जशमन नाला के पास पड़ा हुआ मिला, जिसकी शिनाख्त गुमशुदा लड़की आईलीन के रूप में हुई। ऐसे में अब यह मामला पेचीदा हो गया क्योंकि मामला अपहरण का ही नहीं हत्या का भी बन गया। ऐसे में पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुट गई।

जांच के दौरान पुलिस को सारा सच पता चला। दरअसल जिस पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी ने अपनी बेटी की हत्या कर दी थी और फिर रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंच गया। 

जांच में सामने आया कि आईलीन की बड़ी बहन ने पिता से शिकायत की थी कि वह फोन पर किसी से बातें करती है इस बात से गुस्से में आकर जगदीश ने अपनी बेटी का गला दबाकर उसे मार डाला और अपनी पत्नी और बड़ी बेटी के साथ मिलकर उसके शव को नाले के पास जा कर फेंक दिया। 

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH