कोरोना वैक्सीन की दो डोज नही तो सरकारी कर्मचारियों को सैलरी नही , कलेक्टर ने किया आदेश जारी

बिहार , 23-04-2021 2:10:55 AM
Anil Tamboli
कोरोना वैक्सीन की दो डोज नही तो सरकारी कर्मचारियों को सैलरी नही , कलेक्टर ने किया आदेश जारी
गया 22 अप्रैल 2021 - पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है। अगर बात बिहार राज्य की करें यहां 12 हजार से ज्यादा हर दिन मरीज मिल रहे हैं। इस दौरान टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है। वहीं, बिहार के गया जिले में एक अफसर की चिट्ठी की चर्चा भी खूब हो रही है। 

वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए अफसर ने सैलरी का सहारा लिया है। गया और बेगूसराय कलेक्टर की तरफ से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि अगर सैलरी चाहिए तो कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने होंगे।

टीकाकरण से संबंधित साक्ष्य विभाग के सामने प्रस्तुत भी करने होंगे। गया कलेक्टर अभिषेक सिंह की तरफ से यह चिट्ठी 20 अप्रैल को जारी की गई है। इसमें लिखा है कि पहले ही बता दिया गया था कि मार्च की सैलरी चाहिए तो वैक्सीन के दोनों डोज लेने के प्रमाण पत्र विभाग के समक्ष पेश करने होंगे। वैक्सीनेशन के प्रमाण पत्र देने के बाद ही सरकारी कर्मियों की सैलरी जारी की जाएगी।

कलेक्टर की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि कुछ लोग वैक्सीन के पहले डोज लेने के बाद ही सैलरी की निकासी कर रहे हैं। ऐसी जानकारी हमें मिली है। यह पूरी तरह से गलत है और आदेश का उल्लंघन है। कलेक्टर ने अपनी चिट्ठी में साफ कर दिया है कि वैक्सीन के दूसरे डोज का प्रमाण पत्र जब कर्मचारी दें, तभी मार्च की सैलरी जारी की जाए।

गौरतलब है कि बिहार में बुधवार को 12 हजार से ज्यादा कोविड मरीज मिले हैं। साथ ही डेथ रेट में भी 20 फीसदी इजाफा हुआ है। वहीं, पटना के तमाम बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की दिक्कत जारी है। सरकारी स्तर पर किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH