यहाँ के लोगो को मास्क से मिली आजादी , प्रधानमंत्री ने मास्क लगाने की अनिवार्यता को किया समाप्त , प्रधानमंत्री ने कोरोना को लेकर कही यह बड़ी बात

देश विदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
यहाँ के लोगो को मास्क से मिली आजादी , प्रधानमंत्री ने मास्क लगाने की अनिवार्यता को किया समाप्त , प्रधानमंत्री ने कोरोना को लेकर कही यह बड़ी बात
इजरायल 22 अप्रैल 2021 - कोरोना वायरस का आतंक पूरी दुनिया में कहर बरफा रहा है। इसने पूरी दुनिया में लाखों लोगों की जिंदगी छीनी, करोड़ों लोग संक्रमण से लड़े तो तमाम मुल्कों को आर्थिक बदहाली के दिन देखने पड़े। इन सबके अलावा लोग घर से निकलने से पहले चेहरे पर मास्क चढ़ाने को मजबूर हो गए। इस बीच, ऐसे में इजरायल से एक उम्मीद की किरण नजर आई है। इजरायल से आई तस्वीरों ने उम्मीद दिखाई है कि एक बार फिर लोग घर से चेहरे पर मास्क नहीं मुस्कुराहट लेकर निकलेंगे। दरअसल, 81 फीसदी जनता के टीकाकरण के बाद इजरायल ने मास्क पहनकर निकलने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। इसके बाद अधिकतर लोगों ने चेहरे से मास्क उतार फेंका है। मास्क हटाने का आदेश देने वाला इजरायल संभवत: दुनिया का पहला देश है।

16 साल से अधिक उम्र के 81 फीसदी लग चूका है टिका

इजरायल में 16 साल से अधिक उम्र के 81 फीसदी नागरिकों और निवासियों को कोरोना का दोनों टीका लग चुका है। इसके बाद यहां यहां कोरोना संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। हालांकि, विदेशियों की एंट्री और बिना टीका लगवाए इजरायली लोगों का प्रवेश सीमित है और उन्हें आते ही क्वारंटाइन किया जा रहा है। ऐसा कोरोना के बदलते रूपों से पैदा होने वाली चुनौती को लेकर किया जा रहा है।

आजाद से सांस ले रहे हैं

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इसने देश में नए भारतीय वेरिएंट के सात केसों का पता लगाया है, जिनकी जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ”कोरोना वायरस से जीतने के मामले में हम इस समय दुनिया की अगुआई कर रहे हैं।” हालांकि, उन्होंने कहा कि कोरोना खिलाफ लड़ाई पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। यह लौट भी सकता है
एक साल पहले घर से बाहर निकलने पर मास्क को जरूरी किया गया था, लेकिन अब इस आदेश को वापस ले लिया गया है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इंडोर पब्लिक स्पेस में मास्क अभी भी पहनना होगा साथ ही लोगों से कहा है कि मास्क को अपने साथ रखें। इजरायल के सबसे बड़े अखबार ‘इजरायल हायोम’ ने कवर हेडलाइन ली है, ”आजाद से सांस ले रहे हैं”

एक्टिव केस महज 2,270

1 करोड़ से कम आबादी वाले देश इजरायल में अब तक कुल 837,160 लोग कोरोना से संक्रमित हुए तो 6,338 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में यहां महज 113 केस सामने आए हैं। कुल 828,552 लोग रिकवर हो चुके है, जबकि एक्टिव केस महज 2,270 हैं।
यहाँ के लोगो को मास्क से मिली आजादी , प्रधानमंत्री ने मास्क लगाने की अनिवार्यता को किया समाप्त , प्रधानमंत्री ने कोरोना को लेकर कही यह बड़ी बात

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH